Sponsor Area

बच्चे तथा खेल

Question
CBSEHHIPEH12036949

चपटों पैरों के लक्षण, कारण तथा सुधारात्मक उपाय लिखिए।

Solution

लक्षण (Symptoms):
1. चलते समय तथा खड़े होते समय पैर (Feet) के मध्य भाग में दर्द होना।
2. पैर की लम्बी चाप का खत्म हो जाना।
3. पैरों को गीला करके यदि फर्श पर रखा जाये तो पूरे पैर का निशान (Foot-Print) देखा जा सकता है।

कारण (Causes):

  1. मांसपेशियों तथा हड्डियों की कमज़ोरी
  2. अधिक भार (Over Weight) होना
  3. मोटापा
  4. लम्बे समय तक भारी बोझा उठाना
  5. चोट
  6. कुपोषण
  7. खराब जूते

सुधारात्मक उपाय:

  1. पैरों से लिखना
  2. रेत पर चलना तथा दौड़ना
  3. पंजों पर कूदना
  4. उचित प्रकार के जूते पहनना
  5. जमीन पर गिरे हुए छोटे पत्थर के टुकड़ो को पैरों से उठाना
  6. पंजो पर चलना
  7. ताड़ आसन करना
  8. व्रजासन करना
  9. गेंद के ऊपर चलने वाले खेल
  10. जूते के मध्य भाग में रूमाल रखकर पहनना

Sponsor Area