Sponsor Area

बच्चे तथा खेल

Question
CBSEHHIPEH12036946

कूबड (Lordosis) आगे के लक्षण तथा सुधारात्मक उपाय का वर्णन कीजिए।

Solution

लक्षण (Symptoms):

  1. कूल्हे (Pelvis) आगे की ओर तथा नीचे की ओर झुक जाते हैं।
  2. पीठ की लम्बर क्षेत्र () की मांसपेशियों की लम्बाई छोटी हो जाती है।
  3. उदर क्षेत्र की मांसपेशियों की लम्बाई बढ़ जाती है।

सुधारात्मक व्यायाम:

  1. कूबड़ आगे को उपचारित करने के लिए हमें उन व्यायामों को करना चाहिए जिनको करते समय उदर क्षेत्र की मांसपेशियोंकी शक्ति में वृद्धि होती हो तथा लम्बर क्षेत्र की पीठ की मांसपेशियोंकी लम्बाई में वृद्धि होती हो
  2. सिट अप्स लगाना- पैर सीधे करके, घुटने मोड़ कर
  3. हलासन करना
  4. पश्चिमोत्तानासन करना
  5. साईकिलिंग करना
  6. तिरछे करनचेज व्यायाम (Oblique Crunches)
  7. लंजस व्यायाम करना
  8. माऊंटेन क्लाबिंग व्यायाम करना (Mountain Climbing)
  9. ऊंची कूद करतेहुए घुटनेछाती से लगाना
  10. पैर के अंगूठे की बारी-बारी छूना
  11. आगे की तरफ झुककर व्यायाम करना

Sponsor Area