Sponsor Area

बच्चे तथा खेल

Question
CBSEHHIPEH12036945

स्कॉलिओसिस (Scoliosis) के लक्षण तथा सुधारात्मक उपायों का वर्णन कीजिए।

Solution

लक्षण (Symptoms):

  1. एक कंधा ऊँचा तथा एक नीचे हो जाता है।
  2. एक कूल्हा ऊपर तथा एक नीचे हो जाता है।
  3. शरीर का वजन एक पैर पर ज्यादा तथा एक पर कम हो जाता है।
  4. शरीर सीधा न होकर एक ओर झुका हुआ प्रतीत होता है।

सुधारात्मक उपाय:

  1. तैराकी (Breast Stroke)
  2. त्रिकोण आसन करना
  3. लटकना
  4. तख्त (Plank) व्यायाम करना
  5. ऐसे व्यायाम करना जिसमें नीचे वाला कंधा ऊपर जाये तथा ऊपर वाला कंधा नीचे जाये।
  6. अधोमुख श्वान आसन

Sponsor Area