Sponsor Area

बच्चे तथा खेल

Question
CBSEHHIPEH12036944

कूबड़ पीछे को (kyphosis) के लक्षण तथा सुधारात्मक उपाय लिखिए।

Solution

लक्षण (Symptom):

  1. स्कैप्यूला के बीच की दूरी बढ़ जाती है।
  2. कंधे आगे की ओर झुक जाते हैं।
  3. छाती की मांसपेशियों (Pectorals) की लम्बाई छोटी हो जाती है।
  4. गर्दन आगे की ओर झुक जाती है।
  5. पूरा शरीर आगे की ओर झुका प्रतीत होता है।
  6. संतुलन खराब हो जाता है।

सुधारात्मक व्यायाम: कूबड़ पीछे को उपचारित करने के लिये हमें उन व्यायामों का प्रयोग करना चाहिए जिनको करने से हमारी छाती की मांसपेशियों की लम्बाई में वृद्धि हो तथा थोरासिक क्षेत्र की, पीठ की मांसपेशियों की शक्ति में वृद्धि होती हो जैसे कि:

  1. चक्रासन
  2. भुजंगासन
  3. धर्नुरासन
  4. स्विस बाल पर विपरीत दिशा में मुड़ना (पीछे को)
  5. विपरीत दिशा में वाटरफ्लाई करना
  6. तकिये की सहायता से गदर्न की एक्सटेंशन करना
  7. मर्जयासन (Cat Pose) करना
  8. उष्ट्रासन (Camal Pose) करना
  9. अर्धचक्रासन (Half-Wheel ) करना

Sponsor Area