Sponsor Area

बच्चे तथा खेल

Question
CBSEHHIPEH12036948

धनुषाकार (Bow Legs) टांगों के लक्षण, कारण तथा सुधारात्मक उपाय लिखिए।

Solution

लक्षण (Symptoms):

  1. दोनों घुटनों के बीच की दूरी जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है।
  2. खड़े होने की स्थिति में, चलने की स्थिति में तथा दौड़ने की स्थिति में घुटने बाहर की ओर घूम जाते है।
  3. टांगों की आकृति धनुषाकार हो जाती है।

कारण (Causes):

  1. घुटनों के लेटरल लिंगामेट (Lateral Ligament) का (Medial Ligament) मिडियल लिंगामेंट की अपेक्षा ज्यादा बढ़ जाना।
  2. हड्डियों का तथा मांसपेशियों का कमज़ोर हो जाना।
  3. लम्बे समय तथा सुखआसन में बैठना।
  4. गलत तरीके से चलना।
  5. मोटापा।
  6. बालक को समय से पहले खड़ा करना अथवा चलाना।

सुधारात्मक उपाय:

  1. वाकिंग कैलिर्पस (Walking Calipers) का इस्तेमाल करना।
  2. घुटनों की मालिश करना।
  3. घुटनों के आसपास की मांसपेशियों की शक्ति को बढ़ाने वाले व्यायाम करना जैसे लैग एक्सटेन्सन (Leg Extension) करना।
  4. योग पट्टियों की सहायता से दोनों पैरों को सीधा करके बांधे और फिर गौ आसान की स्थिति को बनाना।
  5. पिलेट्स व्यायाम करना जैसे कि रोल आप (Roll up) बेलरिना आर्म (Bellerina Arms)।
  6. गरुड़ आसान करना।
  7. अर्ध मत्सेन्द्र आसन करना।

Sponsor Area