Sponsor Area
खेल चिकित्सा क्या है?
खेल चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है जिसका संबंध खिलाड़ी के स्वास्थ्य को बनाए रखने, शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ाने तथा रोगों की रोकथाम से होता है। खेल चिकित्सा सिद्धान्तों का अध्ययन और अभ्यास है, तथा खेल के विज्ञान से संबंधित है, विशेष रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में:
खेल की चोट क्या है?
खेल चोटें वह चोटें हैं जो खेल या व्यायाम करते समय खिलाड़ियों को लग जाती हैं। कुछ चोटें दुर्घटनाएँ है जो खराब प्रशिक्षण या खेल सुरक्षा उपकरण (Sports Gear) के कारण होती हैं। सामान्य खेल चोट:
खेल चोटों का किस प्रकार वर्गीकरण करते हैं?
खेल चोटों के प्रकारों का वर्गीकरण इस प्रकार है:
कोमल उत्तक चोट के प्रकार लिखें?
मुलायम उत्तकों की चोटें निम्नलिखित होती है:
कन्ट्यूशन या गुमचोट (Contusion) क्या है?
कन्ट्यूशन (Contusion) मांसपेशी की चोट होती है। किसी खेल उपकरण या किसी अन्य चीज से प्रत्यक्ष रूप से चोट लगना, कन्ट्यूशन का कारण बन सकता है। मुक्केबाजी, कुश्ती, कबड्डी आदि में कन्ट्यूशन होना स्वाभाविक है। कन्ट्यूशन में रक्त कोशिकाएँ टूट जाती हैं और कभी-कभी मांसपेशियों से रक्त बहने लगता है। कन्ट्यूशन की जगह पर अकड़न और सूजन आ जाना भी स्वाभाविक है। कई बार ऐसे केसों में मांसपेशियां भी अपना कार्य करना छोड़ देती है। कभी-कभी गंभीर दशा में मांसपेशियां पूर्ण रूप से निष्क्रिय हो जाती है।
रगड़ या छिलने (Abrassium) से आप क्या समझते हैं?
रगड़ या छिलना त्वचा की चोट है। रगड़ प्राय: किसी उपकरण के साथ रगड़ने के परिणामस्वरूप हो जाता है। कभी-कभी नीचे गिरने से भी रगड़ लग जाती है, रगड़ त्वचा के ऊपरी भाग पर होता है।
मोच क्या है?
मोच (Sprain): एक लिंगामेंट या मांसपेशीय तन्तु (Ligaments) की चोट होती है। यह अधिक खिंचाव व लिंगामेट के फटने के कारण हो जाती है। सामान्यता मोच कोहनी के जोड़, टखने के जोड़ आदि में होता है।
प्राथमिक चिकित्सा किसे कहते है? इस का लक्ष्य लिखों?
प्राथमिक चिकित्सा (First-Aid) ज्ञात ऐसी चिकित्सा है जो रोगी या घायल व्यक्ति को आपातकालीन व दुर्घटना के समय डॉक्टर के आने से पहले, बीमार रोगी को दर्द से आराम देने के लिए दी जाती है।
इस का लक्ष्य (Aim) बीमार व रोगी व्यक्ति की जान बचाना है तथा दर्द से आराम लाना है।
अस्थि-भंग (Fracture) क्या हैं?
हड्डी में दरार या टूटना अस्थिभंग कहलाता है। अस्थिभंग के प्रकार:
तनाव अस्थिभंग (Stress Fracture) क्या है?
तनाव अस्थिभंग हड्डी में छोटी दरारें या चटक (Crack) होते है जो अधिक टकराव वाले खेल-लंबी दूरी या बास्केट बॉल आदि में लगातार दबाव डालने से होता है।
कंधे के जोड़ को विस्थापन के बारे में समझाइए?
कंधे के जोड़ में विस्थापन कठोर सतह पर गिरने से तथा अचानक झटका लगने से होता है। इस चोट में ह्यूमरस का हिस्सा सॉकेट से बाहर आ जाता है।
खेल चोटों में उचित अनुकूलन क्या है?
खेलों में बहुत-सी चोटें कमजोर मांसपेशियों के कारण लग जाती हैं, जो मांसपेशियाँ खेल की माँग की पूर्ति के लिए तैयार नहीं होती, इसीलिए उचित मांसपेशी शक्ति के लिए उचित अनुकूलन की विधियाँ है जो नाड़ी-पेशिया सांमजस्य को बढ़ाती है तथा खेल चोटों का भी बचाव करती है।
घाव से आपका क्या अभिप्राय है?
खेलने या प्रशिक्षण के दौरान यदि खिलाड़ी नीचे गिर जाता है और उसके हाथो, पैरो या शरीर में कहीं पर कोई नुकीली वस्तु या कंकड़, पत्थर, शरीर में घुस जाता है तो वहाँ घाव हो जाता है। जैसे, चीरा, रगड़ आदि।
खेलों में चिकित्सा के क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
खेलों में चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न क्षेत्र निम्नलिखित है:
कोमल ऊतकों की चोटे क्या है? इनका बचाव लिखों?
कोमल उत्तकों - त्वचा, मांसपेशीय, स्नायु बंधन (Tendons) उत्तकों में लगने वाली चोटें को कोमल उत्तक चोटे कहते है।
बचाव:
जोड़ों के विस्थापन से आप क्या समझतेहैं? किन्ही दो प्रकार के विस्थापनों को समझाइए।
जोड़ों का विस्थापन या Dislocation एक मुख्य चोट है। वास्तव में, यह जुड़ी हुई अस्थियों के जोड़ की सतहों का विस्थापन है। विस्थापन निम्न प्रकार के होते हैं-
Sponsor Area
विस्थापन के लक्षण और इलाज क्या है? विस्थापन से बचने के उपाय बताए?
(क) विस्थापन के लक्षण:
विस्थापन से बचने के उपाय:
बचाव (Prevention)
(ख) विस्थापन के इलाज : प्राथमिक चिकित्सा
R - आराम P - रक्षण
E - उत्थान R - आराम
S - सहारे देना I - बर्फ
T - सहारे के साथ बंधना C - दबाव (खून आने पर)
E - उत्थान
अस्थि भंग के प्रकार लिखें तथा किन्हीं तीन के बारे में संक्षेप में लिखें।
अस्थियों की चोटों के विभिन्न प्रकार निम्न हैं:
अस्थिभंग (Fracture) के मुख्य कारणों को लिखों?
अस्थिभंग अस्थि पर तेज प्रहार या टक्कर ही से होती है। इस के मुख्य कारण:
1. खेलों में खिलाड़ियों में आपस में जोरदार टक्कर या खिलाड़ी का किसे भारी उपकरण व सुविधा से टकराना।
2. ज़ोरदार व आप्राकृतिक (Unnatural) गतिविधियाँ।
3. लंबी दूरी/अवधि की दौड़ या पैदल चाल।
4. सख्त सतह पर अनायास ही गिरना।
5. शरीर में कैल्शियम की कमी (Bone ospeoporosis)।
प्राथमिक चिकित्सा (First Aids) के उद्देश्यों की व्याख्या करो।
प्राथमिक चिकित्सा के उद्देश्य :
1. घायल व्यक्ति के जीवन को बचाना।
2. घायल व बीमार व्यक्तियों के दर्द को कम करने की कोशिश करना।
3. चोटे व बीमारी को बढ़ाने वाली परिस्थितियों को दूर करना।
4. खोई हुई शक्तियों को पुन: प्राप्ति में सहायता करना।
5. जल्दी से जल्दी विशेषक, सुविधाएँ तथा उपकरणों का अयोजन करना ताकि वास्तविक इलाज शुरू हो सके।
खेल चिकित्सा के उद्देश्य एवं लक्ष्य बताइए।
खेल चिकित्सा के मुख्य लक्ष्य इस प्रकार है:
खेल चिकित्सा के उद्देश्य:
अतः कहा जा सकता है कि खेल औषधि विज्ञान के माध्यम से खिलाड़ी की काफी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है। इसके लिए प्रत्येक खेल संस्थान में खेल चिकित्सक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिकित्सालय आदि का होना आवश्यक है जिससे खिलाड़ी की समस्याओं, चोटो, रोगों आदि संबंधित कमियों को दूर किया जा सके।
शारीरिक शिक्षा एवं खेल में खेल चिकित्सक की आवश्यकता एवं महत्त्व का वर्णन कीजिए।
खेल औषधि विज्ञान के लक्ष्य एवं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, ट्रेनर एवं शारीरिक शिक्षक आदि का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। खेलों के विभिन्न क्षेत्रों में खिलाड़ी की चयन प्रक्रिया, पोषण, ट्रेनिंग विधिया, शारीरिक दक्षता, चोटों से रक्षा, बचाव एवं इलाज, खिलाड़ी का दैनिक कार्यक्रम, नई तकनीकों का उपयोग, खिलाड़ी का पूर्ण परीक्षण खेल केदौरान खिलाड़ी की कार्यकीय एवं मनोवैज्ञानिक दशा तथा खेलों एवं क्रीड़ाओं की वैज्ञानिक उन्नति आदि में इस औषधि विज्ञान की बहुत आवश्यकता पड़ती है।
इन कारकों के कारण भविष्य में भी खिलाड़ी का खेल प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय एवं अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम प्रभावित होते है, खेल औषधि विज्ञान के उद्देश्यों की पूर्ति की आवश्यकताएं, खिलाड़ी के प्रदर्शन मे इन सभी उपरोक्त कारकों को सही एवं सफलतापूर्वक उपयोग में लाने के लिए खेलों से संबंधित सभी व्यक्तियों की आवश्यकता पड़ती है और इन सभी व्यक्तियों संयुक्त प्रभाव ही खिलाड़ी का प्रदर्शन होता है। खेल औषधि विज्ञान इस आधुनिक युग मे बहुत बृहद् स्तर पर अपने कार्य कर रही है जिसकी खेल एवं शारीरिक शिक्षा केक्षेत्र में निम्नलिखित आवश्यकता पड़ती है:
खेलों में खेल चिकित्सक की क्या भूमिका होती है?
खेल चिकित्सक की चिकित्सक के रूप में निम्नलिखित ड्यूटी रहती है:
खेल चोटों से किस प्रकार बचा जा सकता है?
खिलाड़ियों का जीवन बहुमूल्य होता है। खिलाड़ी को कई बार इस प्रकार की चोट लग जाती है कि वह दोबारा कभी नहीं खेल सकता। उसका खेल-जीवन समाप्त हो जाता है। हालांकि बहुत-सी खेल-चोटों का उपचार हो सकता है, लेकिन फिर भी यह एक कटु सत्य है कि ''इलाज से परहेज बेहतर है'' (Prevention is better than Cure) इसीलिए एथलीट्स या खिलाड़ी, खेल-चोटों के खतरों को कम या समाप्त करना चाहते हैं, विशेषकर जब वे प्रशिक्षण या खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हों। खेल चोटें एक खिलाड़ी के कारण जीवन भर खेल में भाग नहीं ले सकता।
बचाव के उपयुक्त बिन्दुओं पर ध्यान दें विशेष रूप से जिनका वर्णन नीचे दिया गया है:
कोमल ऊतकों की चोटों को वर्गीकृत कीजिए? उनके कारणों तथा निवारको का वर्णन करों?
खेलों में कोमल ऊतक मांसपेशी तन्तु, त्वचा, रक्त वाहिनी आदि पर लगने वाली चोटों को कोमल उत्तक चोट कहते है:
कोमल ऊतकों की चोटों के कारण:
कोमल उत्तकों की चोटों से बचाव:
Sponsor Area
Sponsor Area