Sponsor Area

खेल चिकित्सा

Question
CBSEHHIPEH12037054

खेलों में खेल चिकित्सक की क्या भूमिका होती है?

Solution

खेल चिकित्सक की चिकित्सक के रूप में निम्नलिखित ड्यूटी रहती है:

  1. खेलों में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयीन जवान बच्चों और विकसित युवा, पुरुषों की नियमित चिकित्सकीय जाँच करना।
  2. सभी क्रियाओं के अभिलेखों को तैयार करना एवं रख-रखाव करना।
  3. चोटग्रस्त खिलाड़ियों की चोटों का इलाज एवं चोट पुनर्वास की प्रक्रिया को सम्पूर्ण करना।
  4. आधुनिक खेल चिकित्सक को खेल कार्य की, डोपिंग, पैथालॉजी, मनोविज्ञान, कार्डियोलॉजी, इन्डोक्रायनोलॉजी, ट्रायमेटोलॉजी आदि जैसे विषयों से संबंधित खिलाड़ी की समस्या का हल चिकित्सकीय जाँच के माध्यम से करता है।
  5. प्रशिक्षण के दौरान (During Training)
    1. उचित अनुकूलन व्यायाम
    2. स्वास्थ्य स्तर की जाँच
    3. क्रमबद्ध ट्रेनिंग की जाँच
  6. स्पर्धा के दौरान (During Competition)
    1. चोटों की उचित देख-भाल करना।
    2. औषधि एवं दवाइयों के उचित सेवन पर ध्यान देना।
    3. उचित आराम व नींद पर ध्यान देना।
    4. खिलाड़ी के संतुलित आहार का परीक्षण करना।
  7. स्पर्धा के बाद (After Competition)
    1. खिलाड़ी के प्रदर्शन (Performance) को स्वीकार करना।
    2. निपुणता या अनुभवता को प्रोत्साहित करना।
    3. खिलाड़ी को उत्साहित करना।
    4. खिलाड़ी द्वारा किए गए प्रदर्शन को देखकर उसका उसी समय अंत करना।
    5. पूर्ण क्षतिपूर्ति के महत्त्व पर विश्वास करना।
    6. खिलाड़ी से लगातार प्रदर्शन बढ़ाने की सलाह देना।
    7. एक सलाहकार, पर्यवेक्षक और मेडिकल विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ी के साथ व्यवहार करना।

Sponsor Area