Sponsor Area

खेल चिकित्सा

Question
CBSEHHIPEH12037047

जोड़ों के विस्थापन से आप क्या समझतेहैं? किन्ही दो प्रकार के विस्थापनों को समझाइए।

Solution

जोड़ों का विस्थापन या Dislocation एक मुख्य चोट है। वास्तव में, यह जुड़ी हुई अस्थियों के जोड़ की सतहों का विस्थापन है। विस्थापन निम्न प्रकार के होते हैं-

  1. निचले जबड़े का विस्थापन (Dislocation of lower jaw): सामान्यतया यह तब हो जाता है, जब ठोड़ी किसी वस्तु से टकरा जाए। अधिक मुँह खोलने से भी निचले जबड़े का विस्थापन हो सकता है।
  2. कंधे के जोड़ का विस्थापन (Dislocation of Shoulder Joint): कंधे के जोड़ का विस्थापन अचानक झटके या कठोर सतह पर गिरने से भी हो सकता है। इस चोट में ह्यूमरस का सिरा सॉकेट से बाहर आ जाता है।

Sponsor Area