Sponsor Area
लचक से क्या अभिप्राय है?
लचक, शरीर के जोड़ो की गतियों के विस्तार को लचक कहते है। दूसरे शब्दों में इसका तात्पर्य एक जोड़ में उपलब्ध गति के विस्तार से होता है।
बुढ़ापे से क्या तात्पर्य है?
बुढ़ापा जीवन की वह अवस्था है जब व्यक्ति की शारीरिक क्षमताओं तथा क्रियात्मक-क्रियाओं की दक्षता में धीरे-धीरे कमी आने लगती है।
स्ट्रोक आयतन (Stroke ) से क्या समझते हो?
प्रत्येक धड़कन पर हृदय के बाएँ निलय से निकलने वाले रक्त की मात्रा को स्ट्रोक आयतन (Stroke Volume) कहते है। इसे लीटर प्रति बीट में मापा जाता है।
ऑक्सीजन के ग्रहण (Oxygen Intake) से आप क्या समझते हो ?
शरीर में वातावरण से आक्सीजन लेने की प्रक्रिया को आक्सीजन का ग्रहण कहते है।
शारीरिक क्षमता क्या है?
बिना थकावट, शरीर के अंगों में लगातार कार्य करने की क्षमता को शारीरिक क्षमता कहते है।
हृदयी निर्गम (Cardiac Output) क्या है?
हृदय द्वारा प्रति मिनट पम्प किए गए रक्त की मात्रा को हृदय निष्पादन कहते है।
ऑक्सीजन अत: ग्रहण (Oxygen Uptake) क्या है?
ऑक्सीजन अंत: ग्रहण ऑक्सीजन की वह मात्रा है जो कि रक्त में से कार्यरत सक्रिय मांसपेशियों द्वारा अवशोषित तथा उपयोग की जाती है।
शरीर क्रिया विज्ञान का अर्थ लिखो?
जीव विज्ञान की शाखा, जिसके अन्तर्गत शरीर के अंगों के कार्य करने की विधि का वैज्ञानिक पद्धति द्वारा अध्ययन किया जाता है, शरीर क्रिया विज्ञान कहलाता है।
हृदय वाहिनी संस्थान (Cardio-Vascular System) क्या है?
इस तंत्र में हृदय तथा फेफड़ें विभिन्न मांसपेशीयों तक ऑक्सीजन पहुँचाते है। ऊतक और धमनिया उसी समय ऑक्सीजन रहित रक्त को वापस फेफड़ों में ऑक्सीजन सहित करने के लिए भेजता है और शरीर के सभी सक्रिय ऊतकों तक ईधन पहुँचाता है।
श्वसन संस्थान क्या है?
शरीर का ऐसा संस्थान जो कि शरीर में ऑक्सीजन लेने तथा कार्बन-डाइआक्साड को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया में भाग लेता है, श्वसन संस्थान कहलाता है।
श्वसन शब्द को परिभाषित कीजिए?
कोशिकाओं में आक्सीजन लेने और कार्बन-डाइ-ऑक्साइड बाहर निकालने की प्रक्रिया को श्वसन कहते है।
रक्तवाहिनी को परिभाषित करें?
शरीर में नली प्रकार अंग, जिसमें ऑक्सीजन, कार्बन-डाइ-आक्साइड, लसीका, हारमोन्स खाद्य पदार्थ आदि एक स्थान से दूसरे स्थान पर रक्त के द्वारा पहुँचाए जाते हैं, इस नली को रक्त वाहिनी कहते है।
रक्त परिसंचलन (Circulatory Systems) क्या है?
रक्त, हृदय, रक्तवाहिका, ग्रंथि, रक्त परिसंचलन संस्थान के अंग हैं, इसका कार्य शरीर में रक्त O2CO2 लसीका खाद्य पदार्थ, आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का है।
श्वास नली क्या है?
फेफड़ो से वायु अदंर व बाहर ले जाने वाली लंबी वायु नलिका जो गर्दन तथा छाती से होती हुई जाती है, श्वास नली कहलाती है।
ज्वारीय आयतन (Tidal Volume) को परिभाषित करो?
सामान्य श्वसन क्रिया के द्वारा जितनी वायु अन्दर ली जाती है। उसे ज्वारीय आयतन कहते है।
प्राणधार क्षमता (Vital Capacity) का अर्थ लिखो?
फेफडों की वह क्षमता है जिसे एक व्यक्ति अपने अधिकतम प्रयास से वायु अदंर व बाहर ले जा सकता है।
VO2 Max क्या है?
आक्सीजन की वह मात्रा होती हे जो सक्रिय मांसपेशिया व्यायाम के दौरान एक मिनट में प्रयोग में लेती है।
Sponsor Area
ऐरोबिक क्षमता (Aerobic Capacity) का अर्थ लिखो?
''ऐरोबिक'' शब्द का अर्थ है- वायु के साथ, शरीर में ऊर्जा की आवश्यकता की आपूर्ति, आक्सीजन की उपस्थिति में अथवा मांसपेशियों को निरन्तर कार्य करने के लिए ऊर्जा की आपूर्ति आक्सीजन के साथ की जाती है उसे ऐरोबिक क्षमता कहते है। ''
मांसपेशी रेशे (Muscle Fibres) क्या है?
मांसपेशी, रेशे एक धागे जैसी संरचना की बनी होती है इसी को मांसपेशी रेशे कहते हैं, यह दो प्रकार के होते है:
एनारोबिक क्षमता को परिभाषित करो?
मांसपेशियों में ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में कार्य करने की क्षमता को एनारोबिक (Anerobic Capacity) कहते हैं।
हृदय वाहिका संस्थान पर व्यायाम से पड़ने वाले तत्कालिक प्रभाव को अपने शब्दों में लिखिए?
फास्ट और स्लोपेशीय तन्तु में अन्तर स्पष्ट करो।
फास्ट (सफेद) ट्विच तन्तु:
स्लो (लाल) ट्विच तन्तु:
शक्ति को निर्धारित करने वाले शरीर क्रियात्मक कारक समझाइए।
किसी व्यक्ति की शक्ति को प्रभावित करने वाले कारक इस प्रकार है:
नियमित रूप से व्यायाम करना बुढ़ापे में किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है?
बुढ़ापे की प्रक्रिया पर नियमित व्यायाम की भूमिका (Role of Regular Exercises on Ageing Process):
सहन क्षमता को प्रभावित करने वाले शरीर क्रियात्मक कारक बताइए।
एरोबिक क्षमता:
एनारोबिक क्षमता:
नलिकाएँ (Capillaries) क्या है? इनका प्रमुख कार्य बतलाइये।
छोटी व पतली नलिकाएँ जो रक्त परिसंचरण में कार्य करती हैं। इनकी भित्ति, कोशिका की, मात्र एक तह से बनी होती है। रक्त और ऊतकों के बीच गैस व अन्य पदार्थों का आदान-प्रदान इन्हीं से होता है।
व्यायाम का श्वसन संस्थान पर प्रभावों का उल्लेख करो?
मांसपेशी संस्थान पर व्यायाम के प्रभावों को लिखो?
लचक को निर्धारित करने वाले शरीर क्रियात्मक कारको के बारे में लिखिए।
गति को निर्धारित करने वाले शरीर क्रियात्मक कारक कौन-कौन से है विवेचन कीजिए।
बुढ़ापे के कारण आने वाले शरीर-क्रियाविज्ञान सम्बन्धी परिवर्तनों को बताइए?
बुढ़ापा विभिन्न शरीर क्रियात्मक कार्यो की दक्षता में आने वाला निरंतर तथा अपरिवर्तनीय पतन या क्षय है। ये परिवर्तन प्राय : तीस वर्ष की आयु के उपरांत देखे जा सकते है।
बुढ़ापे के कारण आने वाले शरीर-क्रियात्मक परिवर्तन:
Sponsor Area
Sponsor Area