Sponsor Area

शरीर क्रिया विज्ञान एवं खेल

Question
CBSEHHIPEH12037027

मांसपेशी संस्थान पर व्यायाम के प्रभावों को लिखो?

Solution
  1. मांसपेशीय अतिवृद्धि (Muscle Hypertrophy): लगातार व्यायाम करने से पेशीय आकार में वृद्धि होती है।
  2. कोशिका नलिकाओं का निर्माण (Capillarisation):  प्रशिक्षण के कारण पेशियों में कोशिका नलिकाओं की संख्या में वृद्धि हो जाती है जिसके कारण पेशियों का रंग गहरा लाल हो जाता है।
  3. अतिरिक्त वसा पर नियंत्रण: नियमित व्यायाम करने से अतिरिक्त वसा पर नियंत्रण होता है। व्यायाम कैलोरीज घटाने में मदद करते है जो वसा के रूप में जमा हो जाती है।
  4. थकान में देरी (Delay Fatigue): नियमित व्यायाम थकान में देरी करते है। यह थकान कार्बन डाइ आक्साइड, लैक्टिक एसिड और फास्फेट एसिड के कारण होती है।
  5. आसन (Posture): नियमित व्यायाम आसन तथा आसन सबंधी विकृतियों में सुधार करता है।
  6. शक्ति तथा गति (Strength and Speed): नियमित व्यायाम शक्ति तथा गति प्रदान करने वाली कोशिकाओं में सुधार करता है।
  7. भोजन का भंडारण बढ़ जाता है; जब नियमित व्यायाम किया जाता है तो भोजन का भंडारण बढ़ जाता है। जब भोजन की अचानक ही जरूरत पड़ती है तो शरीर को तत्काल ही यह इस भंडार से प्राप्त हो जाता है।

Sponsor Area