Sponsor Area

शरीर क्रिया विज्ञान एवं खेल

Question
CBSEHHIPEH12037029

गति को निर्धारित करने वाले शरीर क्रियात्मक कारक कौन-कौन से है विवेचन कीजिए।

Solution
  1. विस्फोटक शक्ति (Explosive Power): प्रत्येक तीव्र तथा विस्फोट गतिविधि हेतु विस्फोटक शक्ति होना जरूरी है, जैसे किसी मुक्केबाज में विस्फोटक शक्ति की कमी होगी तो वह मुक्केबाजी में तेज पंच नहीं मार सकता, इसके अतिरिक्त विस्फोटक शक्ति मौसपेशिय संरचना, आकार तथा सामजंस्य पर भी निर्भर करती है।
  2. मांसपेशीय गठन (Muscle Competition): जिन मांसपेशी में फास्ट टि्वच रेशे अधिक होते हैं। वह अधिक गति कर सकते है। मांसपेशी का गठन आनुवांशिक रूप से निर्धारित होता है। प्रशिक्षण के द्वारा हम केवल कुछ सुधार कर सकते है।
  3. मांसपेशीयों की लोच और आराम की योग्यता (Elasticity & Relaxing Capacity of Muscle): मांसपेशीयों में लोच की योग्यता से मांसपेशियाँ अधिकतम सीमा तक गति कर सकती है। जिससे विरोध/प्रतिरोध को कम करके गतिविधियों को तीव्र कर सकते हैं, जो मांसपेशियां जल्दी (Relax) होती है, वे ही जल्दी संकुचित (Contract) होती है।
  4. स्नायु संस्थान की गतिशीलता (Mobility of Nervous System): स्नायु संस्थान की मोटर इन्द्रिय स्नायु (Motor and Sensory Nerves) शरीर के अंगों की गतिशीलता को निर्धारित करती है। प्रशिक्षण द्वारा हम एक सीमा तक स्नायु संस्थान की गतिशीलता को बढ़ा सकते हैं। क्योंकि गति का निर्धारण काफी सीमा तक आनुवाशिंक कारकों पर निर्भर करता है।
  5. जैव-रासायनिक भंडार तथा उपापचय योग्यता (Bio Chemical Reserves & Metabolic Power): तीव्र गति व्यायामों में मांसपेशियों को अधिक मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती हे और यह ऊर्जा हमें माँसपेशियों में फॉस्फोरस (ATP) तथा क्रिएटिन फॉस्फेट (CP) की पर्याप्त मात्रा से मिलती है। प्रशिक्षण द्वारा ATP तथा CP की मात्रा तथा ऊर्जा आपूर्ति की दर में आवश्यकतानुसार वृद्धि की जा सकती है।

Sponsor Area