Sponsor Area

शरीर क्रिया विज्ञान एवं खेल

Question
CBSEHHIPEH12037022

शक्ति को निर्धारित करने वाले शरीर क्रियात्मक कारक समझाइए।

Solution

किसी व्यक्ति की शक्ति को प्रभावित करने वाले कारक इस प्रकार है:

  1. मांसपेशियों का आकार (Size of Muscle) बड़ी तथा विशाल मांसपेशियाँ अधिक शक्ति उत्पन्न करती है। पुरूषों की मांसपेशियाँ बड़ी होती है। इसलिए वे शक्तिशाली होती है। भार प्रशिक्षण की सहायता से मांसपेशी के आकार को बढ़ाया जा सकता है।
  2. शरीर का भार (Body Weight) अधिक भार वाले व्यक्ति हल्के व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली होते है। जैसे अधिक शरीर भार वाले भारोत्तोलक।
  3. मांसपेशी संरचना (Muscle Composition) जिन मांसपेशीयों में फॉस्ट टि्वच फाइबर की प्रतिशतता अधिक होती है। वे अधिक शक्ति उत्पन्न करते है। जबकि स्लो टि्वच फाइवर्स शीघ्रता से संकुचित नहीं हो सकते, किंतु वे लंबी अवधियों तक संकुचित रहने की क्षमता रखते है। इन फाइबर्स की प्रतिशतता का निर्धारण आनुवंशिक तौर पर किया जाता है।
  4. तंत्रिका आवेग की प्रबलता: जब किसी केन्द्रीय स्नायु संस्थान (CNS) से आने वाली अधिक तीव्र तंत्रिका आवेग अधिक संख्या में गत्यात्मक ईकाइयों की उद्दीप्त करता है तो मांसपेशी अधिक बल से संकुचित होती है और अधिक बल उत्पन्न करती है।

Sponsor Area