Sponsor Area

शरीर क्रिया विज्ञान एवं खेल

Question
CBSEHHIPEH12037028

लचक को निर्धारित करने वाले शरीर क्रियात्मक कारको के बारे में लिखिए।

Solution
  1. मांसपेशीय शक्ति (Muscle Strength):  मांसपेशियों में शक्ति का एक न्यूनतम स्तर होना आवश्यक है विशेषकर गुरूत्व तथा बाहरी बल के विरूद्ध।
  2. जोड़ों की बनावट (Joint Structure): मानव शरीर में कई प्रकार के जोड़ होते है। कुछ जोड़ी में मूलभूत रूप से अन्य जोड़ों की अपेक्षा अधिक प्रकार की गतियाँ करने की क्षमता होती है। उदाहरण- कंधे के 'बाल एवं सॉकेट' जोड़ की घुटने के जोड़ की अपेक्षा गति की सीमा कहीं अधिक होती है।
  3. आंतरिक वातावरण (Internal Environment) किसी खिलाड़ी का आंतरिक वातावरण भी खिलाड़ी की लचक को निर्धारित करता है। उदाहरण- 10 मिनट तक गर्म पानी में रहने से शरीर के तापमान तथा लचक में वृद्धि होती है तथा 10°C तापमान में बाहर रहने से कमी होती है।
  4. चोट (Injury) संयोजक ऊतको तथा मांसपेशियों में चोट के कारण प्रभावित क्षेत्र में मोटापा हो सकता है, रेशेदार ऊतक कम लचीले होते है तथा अंगों के संकुचन को कम कर सकते है जिससे लचीलेपन में कमी का कारण बन सकते है।
  5. आयु तथा लिंग (Age and Gender) आयु में वृद्धि के साथ-साथ लचक में भी कमी आती है। यह प्रशिक्षणीय है। इसमें प्रशिक्षण द्वारा वृद्धि की जा सकती है। चूँकि इससे शक्ति तथा सहन शक्ति में वृद्धि होती है। लिंग भी लचक को निर्धारित करता है। पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक लचक पाई जाती।
  6. सक्रिय और गतिहीन जीवन शैली (Active and Sedentary): नियमित व्यायाम लचक को बढ़ाती है। जबकि निष्किय व्यक्ति लचक को कोमल ऊतको और जोड़ों के न सिकुड़ने तथा फैलने के कारण खो देता है।
  7. वशांनुक्रम (Heridity): लिगामेंट और कैप्सूल की संरचनाओं के कारण अस्थि संरचना के जोड़ और लम्बाई वशांनुगत है जिसमें खिंचाव वाले व्यायामों के द्वारा लचक उत्पन्न नहीं की जा सकती।

Sponsor Area