निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
थोड़ी देर में सेक्रेटेरिएट में यह अफवाह फैल गई कि दबा हुआ आदमी शायर है। बस, फिर क्या था। लोगों का झुंड का झुंड शायर को देखने के लिए उमड़ पड़ा। इसकी चर्चा शहर में भी फैल गई और शाम तक गली-गली से शायर जमा होने शुरू हो गए। सेक्रेटेरियट का लॉन भांति भांति के कवियों से भर गया और दबे हुए आदमी के चारों ओर कवि-सम्मेलन का -सा वातावरण उत्पन्न हो गया। सेक्रेटेरियट -के कई क्लर्क और अंडर-सेक्रेटरी तक जिन्हें साहित्य और कविता से लगाव था, रुक गए। कुछ शायर दबे हुए आदमी को अपनी कविताएँ और दोहे सुनाने लगे। कई क्लर्क उसको अपनी कविता पर आलोचना करने को मजबूर करने लगे।
1. कहाँ क्या अफवाह फैल गई?
2. वहाँ कैसा वातावरण उपस्थित हो गया और क्यों?
3. सरकारी कर्मचारियों ने क्या काम करना शुरू कर दिया?
1. सेक्रेटेरिएट में यह अफवाह फैल गई कि जो व्यक्ति जामुन के पेड़ के नीचे दबा पड़ा है, वह आदमी शायर है। उसे देखने के लिए लोगों का छ एकत्रित हो गया। यह चर्चा शहर- भर में भी फैल गई और गलियों से भी लोग शायर को देखने आने लगे।
2. सेक्रेटेरिएट का लीन तरह-तरह के कवियों से भर गया। वे तथाकथित कवि उस दबे हुए शायर के इर्द-गिर्द जमा हो गए। उस दबे व्यक्ति (शायर) के चारों ओर कवि सम्मेलन का-सा वातावरण उपस्थित हो गया।
3. सेक्रेटेरियेट के कई कर्मचारी, जिनमें कुछ क्लर्क और अंडर सेक्रेटरी शामिल थे और जिन्हें साहित्य और कविता से लगाव था, वे रुक गए। वे लोग पेड़ के नीचे दबे शायर को अपनी-अपनी कविताएँ सुनाने लगे। कई क्लर्क तो दबे व्यक्ति (शायर) को अपनी कविता पर टिप्पणी करने को विवश तक करने लगे। किसी को शायर को पेड़ के नीचे से निकालने की चिन्ता न थी। सब अपनी धुन में मस्त थे।