इस पाठ में सरकार के किन-किन विभागों की चर्चा की गई है और पाठ से उनके कार्य के बारे में क्या अंदाजा मिलता है?
इस पाठ में सरकार के निम्नलिखित विभागों की चर्चा की गई है-
1. व्यापार विभाग। 2. कृषि विभाग।
3. हाँर्टीकल्चर विभाग। 4. कल्चरल डिपार्टमेंट।
5. साहित्य अकादमी। 6. मेडिकल डिपार्टमेंट।
7. विदेश विभाग। 8. फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट।
उपर्युक्त सभी विभाग लाल फीताशाही की गिरफ्त में है। कोई विभाग निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। सभी अपनी जिम्मेदारी दूसरे पर डालने को तत्पर रहते हैं। वे. दूसरे विभाग की आलोचना भी करते हैं। इनमें काम करने वाले व्यक्ति संवदेनशून्य हैं।