शारीरिक क्रियाएँ तथा नेतृत्व प्रशिक्षण

Question

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए।

(i) रॉक क्लाइम्बिंग (ii) कैम्पिंग

Answer

रॉक क्लाइम्बिंग:

  1. सर्वाधिक खतरनाक खेल क्रियाकलापों या गतिविधियों में से एक है।
  2. अत्यधिक मानसिक नियंत्रण, फुर्ती, लचीलापन, सहनशक्ति तथा विभिन्न समन्वयात्मक योग्यताओं का मिश्रण है।
  3. वास्तव में यह एक ऐसा क्रियाकलाप है जिसमें प्रतिभागी प्राकृतिक चट्टानों तथा कृत्रिम चट्टानों पर चढ़ते हैं।
  4. इस खेल की कठिनाई का स्तर चट्टान के झुकाव पर निर्भर करता है।
  5. इसमें चढ़ाई कई प्रकार की होती है जैसे- एड क्लाइम्बिंग, फ्री क्लाइम्बिंग, ट्रेड अथवा प्रारंभिक क्लाइम्बिंग, स्पोर्टस क्लाइम्बिंग, टॉप-रीप क्लाइम्बिंग आदि।

 

कैम्पिंग:
कैम्पिंग एक प्रकार का मनोरंजक आऊटडोर क्रिया-कलाप है जिसमें व्यक्ति अपने नियमित निवास स्थान को छोड्कर प्रकृति का आनन्द उठाने के लिए कुछ रातें खुले में कैम्प स्थल पर बिताते हैं। यह एक सुनियोजित, व्यवस्थित तथा उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम होता है। जिसमें व्यक्ति अपने अन्य सहभागियों जिन्हें कैम्पर्स कहा जाता है, के साथ अन्य क्रियाकलापों जैसे- हाइकिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, रॉक क्लाम्बिंग, माउन्टेन, बाइकिंग, तथा डोंगी चलानी वाली गतिविधियों का आनन्द लेते है।

कैम्पिंग कई प्रकार की हो सकती है जैसे-स्काउट कैम्प, एन.सी.सी. कैम्प, एन.एस.एस. कैम्प, खेल कैंप, साहसिक कैंप या सामाजिक कैंप आदि।

Sponsor Area

Some More Questions From शारीरिक क्रियाएँ तथा नेतृत्व प्रशिक्षण Chapter

रिवर रॉफ्टिंग करते समय सुरक्षा उपायों का वर्णन करो।

ट्रैकिंग करते समय क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए।

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए।

(i) रॉक क्लाइम्बिंग (ii) कैम्पिंग

रिवर रॉफ्टिंग की विभिन्न श्रेणियों का उनकी कठिनाई केआधार पर वर्गीकरण कजिए।

शारीरिक शिक्षा के द्वारा नेता बनने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

साहसिक क्रियाकलापों के दौरान क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिए को सूचीबद्ध कीजिए?

शारीरिक शिक्षा में भाग लेने से किस प्रकार नेतृत्व के गुणों का विकास होता है?

शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए आवश्यक गुणों की व्याख्या कीजिए।

शारीरिक क्रियाओं के लिए व्यवहार परिवर्तन की अवस्थाओं का वर्णन करो।

पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा उपायों को बताइए।