निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए।
(i) रॉक क्लाइम्बिंग (ii) कैम्पिंग
रॉक क्लाइम्बिंग:
- सर्वाधिक खतरनाक खेल क्रियाकलापों या गतिविधियों में से एक है।
- अत्यधिक मानसिक नियंत्रण, फुर्ती, लचीलापन, सहनशक्ति तथा विभिन्न समन्वयात्मक योग्यताओं का मिश्रण है।
- वास्तव में यह एक ऐसा क्रियाकलाप है जिसमें प्रतिभागी प्राकृतिक चट्टानों तथा कृत्रिम चट्टानों पर चढ़ते हैं।
- इस खेल की कठिनाई का स्तर चट्टान के झुकाव पर निर्भर करता है।
- इसमें चढ़ाई कई प्रकार की होती है जैसे- एड क्लाइम्बिंग, फ्री क्लाइम्बिंग, ट्रेड अथवा प्रारंभिक क्लाइम्बिंग, स्पोर्टस क्लाइम्बिंग, टॉप-रीप क्लाइम्बिंग आदि।
कैम्पिंग:
कैम्पिंग एक प्रकार का मनोरंजक आऊटडोर क्रिया-कलाप है जिसमें व्यक्ति अपने नियमित निवास स्थान को छोड्कर प्रकृति का आनन्द उठाने के लिए कुछ रातें खुले में कैम्प स्थल पर बिताते हैं। यह एक सुनियोजित, व्यवस्थित तथा उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम होता है। जिसमें व्यक्ति अपने अन्य सहभागियों जिन्हें कैम्पर्स कहा जाता है, के साथ अन्य क्रियाकलापों जैसे- हाइकिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, रॉक क्लाम्बिंग, माउन्टेन, बाइकिंग, तथा डोंगी चलानी वाली गतिविधियों का आनन्द लेते है।
कैम्पिंग कई प्रकार की हो सकती है जैसे-स्काउट कैम्प, एन.सी.सी. कैम्प, एन.एस.एस. कैम्प, खेल कैंप, साहसिक कैंप या सामाजिक कैंप आदि।



