Sponsor Area

शारीरिक क्रियाएँ तथा नेतृत्व प्रशिक्षण

Question
CBSEHHIPEH11016003

शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए आवश्यक गुणों की व्याख्या कीजिए।

Solution
  1. शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नेता का कर्मठ होना एक मौलिक आवश्यकता है।
  2. नेता का दूसरों के प्रति मैत्री व स्नेह का भाव भी एक आवश्यक गुण है।
  3. नेता में तुरन्त सही निर्णय लेने की योग्यता होनी चाहिए।
  4. शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में नेता को तकनीकी रूप से कुशल होना चाहिए।
  5. शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में नेता में विभिन्न जटिल समस्याओं का सम्भावित हल ढूँढने की योग्यता होनी चाहिए अर्थात् उसका बुद्धिमान होना आवश्यक है।
  6. इस क्षेत्र में नेता को विभिन्न शिक्षण कौशलों एवं शिक्षण पद्धितियों में कुशल एवं निपुण होना चाहिए।
  7. शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नेता को नई तकनीकों तथा विचारों के प्रतिपादन के योग्य होना चाहिए। यह उसके रचनात्मक (Creative) सोच को दर्शाती है।
  8. किसी भी व्यवसाय की जटिल समस्याओं का निदान केवल अनुसंधानों के द्वारा ही निकाला जा सकता है। इसलिए शारीरिक शिक्षा के नेता की अनुसंधान कार्यो में विशेष रुचि होनी चाहिए।
  9. एक नेता को बिना थके लम्बे समय तक काम करना होता है, इसलिए शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत नेता का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।
  10. नेता में अपने व्यवसाय के प्रति समर्पण तथा संकल्प जैसे गुण होने बहुत आवश्यक है।
  11. शारीरिक शिक्षा के नेता में उच्च गामक पुष्टि (High Motor Fitness) जैसे-शक्ति, गति, सहन-क्षमता, लचक व तालमेल संबंधी योग्यताओं का होना आवश्यक है।
  12. इस व्यवसाय के नेता में दूसरों के प्रति आदर-सम्मान का भाव होना चाहिए तभी वह स्वयं भी सम्मान का पात्र होगा।

Some More Questions From शारीरिक क्रियाएँ तथा नेतृत्व प्रशिक्षण Chapter

एक अच्छे नेता के कोई तीन गुणों का वर्णन करो।

साहसिक खेलों के कोई तीन उद्देश्य लिखिए।

ट्रै'किग के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करों।

सर्फिग हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों का वर्णन करो।

पैराग्लाइडिंग करते समय सुरक्षा उपाय लिखों।

रिवर रॉफ्टिंग करते समय सुरक्षा उपायों का वर्णन करो।

ट्रैकिंग करते समय क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए।

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए।

(i) रॉक क्लाइम्बिंग (ii) कैम्पिंग

रिवर रॉफ्टिंग की विभिन्न श्रेणियों का उनकी कठिनाई केआधार पर वर्गीकरण कजिए।

शारीरिक शिक्षा के द्वारा नेता बनने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।