एक अच्छे नेता के कोई तीन गुणों का वर्णन करो।
- आकर्षक रूप: नेतृत्व में व्यक्ति के रूप का बहुत महत्व होता है, क्योंकि इससे व्यक्ति का प्रथम प्रभाव पड़ता है। आकर्षक रूप वाले व्यक्तित्व के व्यक्ति की ओर अधिक लोग आकर्षित होते हैं।
- कर्मठ: शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नेता को कर्मठ होना अत्यंत आवश्यक है। एक कर्मठ व्यक्ति का सभी आदर करते हैं।
- नैतिक स्तर: नेता को दूसरों के साथ व्यवहार में नैतिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-सच्चाई, समान व्यवहार तथा अच्छा आचरण आदि।



