क्या शारीरिक क्रियाकलाप जीवन की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। यदि हाँ तो कैंसे?
शारीरिक क्रियाकलाप जीवन की गुणवता में सुधार लाने हेतु निम्नलिखित ढंग से सहायता करते हैं:
- हृदय के स्वास्थ्य में सुधार-विभिन्न शारीरिक क्रियाकलापो से हृदय में निम्नलिखित परिवर्तन होते हैं:
- रक्तचाप का स्तर कम होना।
- LDL अर्थात् बुरे कोलस्ट्रोल के स्तर को कम करना।
- हदल अर्थात् अच्छे कोलस्ट्रोल के स्तर को बढ़ा देना।
- हृदयघात की संभावना कम होना।
इन सबके परिणामस्वरूप हृदय का स्वास्थ्य अच्छा होता है।
- मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि:
शारीरिक क्रियाकलाप करना
↓
आक्सीजन संचार में वृद्धि
↓
ऊर्जा स्तर बढ़ना
↓
मस्तिष्क को प्रभावित करना तथा व्यक्ति का अच्छा अनुभव करना
↓
मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होना - भार नियंत्रित करना:
शारीरिक क्रियाकलाप करना
↓
अधिक कैलोरी जलना
↓
भार नियंत्रित रहना
↓
बीमारियों जैसे मधुमेह, हृदय रोगों व गढ़िया से बचाव होना



