काम,आराम और जीवन:समकालीन विश्व में शहर
उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के बीच लंदन में औरतों के लिए उपलब्ध कामों में किस तरह के बदलाव आए? ये बदलाव किन-किन कारणों से आए?
अठारहवीं सदी के अंत में और उन्नीसवीं सदी के आरंभिक दर्शकों में फैक्टरियों में बहुत सारी औरतें भी काम करती थीं। जैसे-जैसे तकनीक में सुधार आया, कारखानों में औरतों की नौकरियाँ छिनने लगीं और वे घरेलू कामों में सिमटकर रह गईं।
1861 की जनगणना से पता चला कि लंदन में लगभग ढाई लाख घरेलू नौकर थे। उनमें औरतों की संख्या बहुत अधिक थी। उनमें से अधिकांश हाल ही में शहर में आई थीं। बहुत-सी औरतें परिवार की आय बढ़ाने के लिए अपने मकानों का भी प्रयोग करते थीं। वे या तो किसी को किराए पर रख लेती थीं या घर पर ही रहकर सिलाई-बुनाई, कपड़े धोने या माचिस बनाने जैसे काम करती थीं। बीसवीं सदी के हालात एक बार फिर बदले। जब औरतों को युद्धकालीन उद्योगों और दफ्तरों में काम मिलने लगा तो वे घरेलू काम छोड़कर फिर बाहर आने लगीं।
Sponsor Area
उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के बीच लंदन में औरतों के लिए उपलब्ध कामों में किस तरह के बदलाव आए? ये बदलाव किन-किन कारणों से आए?
विशाल शहरी आबादी के होने से निम्नलिखित पर क्या असर पड़ता है? ऐतिहासिक उदाहरणों के साथ समझाइए।
(क) जमींदार।
(ख) कानून व्यवस्था संभालने वाला पुलिस अधीक्षक।
(ग) राजनीतिक दल का नेता।
निम्नलिखित की व्याख्या करें:
उन्नीसवीं सदी में धनी लंदनवासियों ने ग़रीबों के लिए मकान बनाने की ज़रूरत का समर्थन क्यों किया?
निम्नलिखित की व्याख्या करें:-
उन्नीसवीं सदी के मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई है?
लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के कौन-कौन से साधन सामने आए।
लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की ज़रूरत पैदा हुई। भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना क्यों हुई?
पेरिस के हॉसमानीकरण का क्या अर्थ है। इस तरह के विकास को आप किस हद तक सही या गलत मानते हैं? इस बात का समर्थन या विरोध करते हुए अख़बार के संपादक को पत्र लिखिए और उसमें अपने दृष्टिकोण के पक्ष में कारण दीजिए।
सरकारी नियमों और नए कानूनों ने प्रदूषण की समस्या को किस हद तक हल किया? निम्नलिखित के स्तर में परिवर्तन के लिए बने कानूनों की सफलता और विफलता का एक-एक उदाहरण दीजिए:
(क) सार्वजनिक जीवन
(ख) निजी जीवन
Sponsor Area
Sponsor Area