-->

काम,आराम और जीवन:समकालीन विश्‍व में शहर

Question
CBSEHHISSH10018549

सरकारी नियमों और नए कानूनों ने प्रदूषण की समस्या को किस हद तक हल किया? निम्नलिखित के स्तर में परिवर्तन के लिए बने कानूनों की सफलता और विफलता का एक-एक उदाहरण दीजिए:

(क) सार्वजनिक जीवन

(ख) निजी जीवन

Solution

सरकारी नियम और नए कानून प्रदूषण की समस्या को काफ़ी हद तक हल कर सकते हैं। लेकिन आज भी ये नियम बहुत से क्षेत्रों में अप्रभावी रहे हैं। इसमें निम्नलिखित उदहारण शामिल हैं: 

1. सफल कानून:

(क) सार्वजनिक जीवन - बंबई में सार्वजनिक जीवन और व्यापार तथा व्यवसाय को सुविधाजनक बनाने के लिए समुंद्र का भराव करके भूमिका विकास किया गया।

(ख) निजी जीवन: सिंगापुर सरकार ने अपने नागरिकों के निजी जीवन पर नियंत्रण करके 1965 में सिंगापुर शहर का पुनर्निर्माण किया।

2. असफल कानून:
(क)  सावर्जनिक जीवन: 1918 में किरायों को तर्कसंगत रखने के लिए बंबई प्रेसिडेंसी ने किराया कानून पारित किया, परंतु इसका उल्टा असर हुआ। किरायों पर अंकुश लगने के कारण मकान मालिकों ने मकान किराए पर देना कम कर दिया। जिससे मकानों की भारी किल्लत पैदा हो गई।

(ख) निजी जीवन: इंग्लैंड में भूमिगत रेलवे के निर्माण से मुसाफिरों के निजी जीवन और शहरी लोगों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रेल के डिब्बे धुएँ से भरे होते थे और लगभग दो कि. मि. किलोमीटर लंबी रेलवे लाईन बिछाने के लिए 900 मकान तोड़ दिए गए।