निम्नलिखित की व्याख्या करें:
उन्नीसवीं सदी में धनी लंदनवासियों ने ग़रीबों के लिए मकान बनाने की ज़रूरत का समर्थन क्यों किया?
उन्नीसवीं सदी में धनी लंदनवासियों ने ग़रीबों के लिए मकान बनाने की ज़रूरत का समर्थन करने के निम्नलिखित कारण थे:
(i) पहली बात तो यह थी कि ग़रीबों के एक कमरे वाले मकानों को जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा माना जाने लगा था। इन मकान में भीड़ रहती थी, वहाँ हवा-निकासी का इंतज़ाम नहीं था और साफ़-सफ़ाई की सुविधाएँ नहीं थीं।
(ii) दूसरा, खस्ताहाल मकानों के कारण आग लगने का खतरा बना रहता था।
(iii) तीसरा, इस विशाल जनसमूह के कारण सामाजिक उथल-पुथल की आशंका दिखाई देने लगी थी। 1917 की रूसी क्रांति के बाद इधर काफी बढ़ गया था। लंदन के गरीब कहीं विद्रोह न कर डालें, इस आशंका से निपटने के लिए मज़दूरों के लिए आवासीय योजनाएँ शुरू की गई।