लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की ज़रूरत पैदा हुई। भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना क्यों हुई?
लोगों को उपनगरीय बस्तियों से शहर तक लाने के लिए यातायात की सुविधा नहीं थी। भारी संख्या में लंदन से बाहर के लोग कारखानों में काम करने आया करते थे। उन्हें आने-जाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लंदन के भूमिगत रेलवे ने इस समस्या को एक हद तक हल कर दिया था। इसके द्वारा भारी संख्या में लोग शहर के भीतर-बाहर आ जा सकते थे। लोगों के लिए मध्य लंदन से बाहर रहते हुए रोज़ काम पर आना सरल हो गया था।
भूमिगत रेलवे की आलोचना के कारण निम्नलिखित थे:
(i) शुरू में लोग भूमिगत यात्रा की कल्पना करने से भी डरते थे।
(ii) लोग डिब्बों में पाइप पीते थे जो खतरनाक था।
(iii) डिब्बों का माहौल सल्फर, कोयले की धूल और ऊपर लगे गैस के लैंप से निकलती गंध से अटा होता है जिससे यात्रियों का दम घुटने लगता था।
(iv) भूमिगत रेलगाड़ियों को स्वास्थ्य के लिए भयानक खतरा बताकर इन्हें तुरंत बंद किए जाने की माँग उठने लगी।
(v) बहुत सारे लोगों का मानना था कि इन 'लौह दैत्यों' ने शहर की अफरा-तफरी और अस्वास्थ्यकर माहौल को और बढ़ा दिया था।
(vi) लगभग दो मील लंबी रेलवे लाइन बिछाने के लिए औसतन 900 घर गिरा दिए जाते थे। इस प्रकार लंदन में बनी ट्यूब रेलवे के कारण लंदन के गरीबों को बड़ी संख्या में उजड़ा गया।



