-->

काम,आराम और जीवन:समकालीन विश्‍व में शहर

Question
CBSEHHISSH10018546

लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के कौन-कौन से साधन सामने आए।

Solution

लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के रूप में निम्नलिखित साधन सामने आए। 
(i)अमीर ब्रिटेनवासियों के लिए बहुत पहले से ही लंदन सीजन की परंपरा चल आ रही थी। 18 वीं सदी के आखिरी दशकों में 300-400 संभ्रांत परिवारों के समूह के लिए ओपेरा, रंगमंच और शास्त्रीय संगीत आदि के प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए जाते थे।

(ii) मेहनतकश अपना खाली समय पब या शराबघरों में बिताते थे। इस मौके पर वे ख़बरों का आदान-प्रदान भी करते थे और कभी-कभी राजनीति कार्यवाइओं के लिए गोलबंदी भी करते थे।
(iii) धीरे धीरे आम लोगों के लिए भी मनबहलाव के तरीकें निकलने लगे। इनमें से कुछ सरकारी पैसे से शुरू किए गए थे।

(iv) उन्नीसवीं सदी में लोगों को इतिहास का बोध देने के लिए और लोगों को ब्रिटेन की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए बहुत सारे पुस्तकालय कला दीर्घाएँ और संग्रहालय खोले जाने लगे।

(v) ब्रिटिश औद्योगिक मज़दूरों को छुट्टी के दिनों में समुद्र किनारे जाने की सलाह दी जाती थी जिससे वे खुली धुप और स्वच्छ हवा का आनंद ले सकें।

Some More Questions From काम,आराम और जीवन:समकालीन विश्‍व में शहर Chapter

लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के कौन-कौन से साधन सामने आए।

लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की ज़रूरत पैदा हुई। भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना क्यों हुई?

पेरिस के हॉसमानीकरण का क्या अर्थ है। इस तरह के विकास को आप किस हद तक सही या गलत मानते हैं? इस बात का समर्थन या विरोध करते हुए अख़बार के संपादक को पत्र लिखिए और उसमें अपने दृष्टिकोण के पक्ष में कारण दीजिए।

 

 

सरकारी नियमों और नए कानूनों ने प्रदूषण की समस्या को किस हद तक हल किया? निम्नलिखित के स्तर में परिवर्तन के लिए बने कानूनों की सफलता और विफलता का एक-एक उदाहरण दीजिए:

(क) सार्वजनिक जीवन

(ख) निजी जीवन