Sponsor Area

सिल्वर वैडिंग

Question
CBSEHIHN12026922

अपने घर और विद्यालय के आस-पास हो रहे उन बदलावों के बारे में लिखें जो सुविधाजनक और आधुनिक होते हुए भी बुजुर्गो को अच्छे नहीं लगते। अच्छा न लगने के क्या कारण होंगे?

Solution

अधिकांश बुर्जुर्गों को अपना बीता हुआ समय ही अच्छा लगता है। ऐसे में वे नयी सोच की सुविधाओं और आधुनिकता को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। हमारे आस-पास भी कुछ बुजुर्ग ऐसे मिल ही जाते हैं जिनकी मानसिकता इस तरह की होती है। आज की दुनिया संचार क्रांति की दुनिया है। हर एक व्यक्ति को आपस में जोड़ दिया गया है। मोबाइल तकनीकी ने लोगों को आधुनिकतम सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा को भी कुछ बुजुर्ग अच्छा नहीं मानते हैं। उन्अधिकांश बुर्जुर्गों को अपना बीता हुआ समय ही अच्छा लगता है। ऐसे में वे नयी सोच की सुविधाओं और आधुनिकता को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। हमारे आस-पास भी कुछ बुजुर्ग ऐसे मिल ही जाते हैं जिनकी मानसिकता इस तरह की होती है। आज की दुनिया संचार क्रांति की दुनिया है। हर एक व्यक्ति को आपस में जोड़ दिया गया है। मोबाइल तकनीकी ने लोगों को आधुनिकतम सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा को भी कुछ बुजुर्ग अच्छा नहीं मानते हैं। उन्हें लगता है कि यह साध न लोगों को दूर कर रहा है। इस बात से इकार नहीं है कि मोबाइल का गलत इस्तेमाल भी हो रहा है लेकिन केवल नया होने के कारण इसका विरोध करना भी गलत है।हें लगता है कि यह साधन लोगों को दूर कर रहा है। इस बात से इंकार नहीं है कि मोबाइल का गलत इस्तेमाल भी हो रहा है लेकिन केवल नया होने के कारण इसका विरोध करना भी गलत है।
इसी तरह हमारे शहर में बैंकों ने जगह जगह ए. टी. एम मशीन लगा दी है। यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इस सुविधा से सबको सहूलियत है। लेकिन कुछ बुजुर्गों को लगता है कि इसमें झंझट है। कार्ड सँभालना, उसका पिनकोड याद करना, ये सब उन्हें परेशान करने वाला होता है। इसी तरह कई और बदलाव और घटनायें हैं जो सुविधाजनक और आधुनिक होते हुए भी हमारे बुजुर्गो को अच्छे नहीं लगते। इसका एकमात्र कारण पीढ़ी अंतराल का माना जा सकता है। हमारे बुजुर्गो जिस समय में अपना जीवन बिताया है। उस समय में सारे बदलाव नहीं हुए थे।

Some More Questions From सिल्वर वैडिंग Chapter

कहानी के आधार पर सिद्ध कीजिए कि यशोधर जी की पत्नी समय के साथ बल सकने में सफल हो गयी है।

कहानी के आधार पर सिद्ध कीजिए कि यशोधर बाबू का व्यक्तित्व किशनदा के पूर्ण प्रभाव में विकसित हुआ था। अथवा

‘यशोधर बाबू का व्यक्तित्व किशनदा की प्रतिच्छाया है’ इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं? तार्किक उत्तर दीजिए।

किशनदा का बुढ़ापा सुखी क्यों नहीं रहा था?

यशोधर बाबू अपनी संतानों से असंतुष्ट क्यों रहते थे और वे उनसे क्या चाहते थे?

‘आजकल पारिवारिक संबंधों’ में धन अधिक महत्त्वपूर्ण है’- कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी के कथ्य का विश्लेषण कीजिए।

चड्ढा यशोधर बाबू से क्या दुर्व्यवहार करता है?

यशोधर के स्वभाव कों सिल्वर वैडिंग’ पाठ के आधार पर बताइए।

अथवा

सिल्वर वैडिंग कहानी के आधार पर यशोधर बाबू के स्वभाव की किन्हीं तीन विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

यशोधर बाबू समय के साथ चल सकने में असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?

अथवा

‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी के आधार पर बताइए कि यशोधर बाबू समय के अनुसार क्यों नहीं चल सके।

‘सिल्वर वैडिंग’ के कथानायक यशोधर बाबू एक आदर्श व्यक्ति हैं और नई पीढ़ी द्वारा उनके विचारों को अपनाना ही उचित है’ -इस कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्क दीजिए।