‘आजकल पारिवारिक संबंधों’ में धन अधिक महत्त्वपूर्ण है’- कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
यह सही है कि आजकल पारिवारिक संबंधों में धन अधिक महत्त्वपूर्ण हो गया है। लेखक अपनी कहानी के माध्यम से यह दर्शाना चाहता है कि आज का जीवन अर्थ पर आधारित है। आज सबंधों का मानक आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। पारिवारिक संबंध तभी ठीक रहते हैं जब आर्थिक स्थिति बेहतर हो। यशोधर पंत के परिवार की भी यही स्थिति है। परिवार के सदस्य चाहते हैं कि मुखिया किसी भी तरीके से ऊपर की कमाई करें और जीवन को सुखमय बनाए, परंतु यशोधर सिद्धांतवादी थे। उन्होंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। सिद्धांतों के कारण उन्होंने अपने कोटे का फ्लैट भी नहीं लिया। इन सभी बातों से उनके बच्चे सदा खिन्न रहते थे। उनका बड़ा बेटा विज्ञापन कंपनी में काम करना था तथा पंद्रह-सौ का मासिक वेतन पाता था। उन दोनों के बीच गहरा वैचारिक अंतर था। पैसे के कारण ही परिवार में तनाव रहता था।