चाचा नेहरू- खेल पुरस्कार की संक्षेप में व्याख्या करो। यह खिलाड़ियों के लिए किस प्रकार लाभदायक है।
चाचा नेहरू खेल पुरस्कार सी. बी. एस. ई. की ओर से एक छात्रवृति है जो 'कक्षा नौ' से 'कक्षा बारहवीं' के उस प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी जाती है जिन्होंने सी. बी. एस. ई के अंर्तविद्यालयी राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में सर्वोच्च प्रदर्शन किया हो।
उद्देश्य:
- इसका उद्देश्य खेल-कूद में IX-XII तक के विद्यार्थियों में असाधारण प्रतिभा को पहचानना, स्वीकार करना तथा विकसित करना है।
- छात्रवृति के रूप में पुरस्कार द्वारा विद्यार्थियों को उनकी खेल गतिविधियो में आगे बढ़ाने के लिए अभिप्रेरित करना।
- इस पुरस्कार में दी जानेवाली छात्रवृति 500 प्रति माह दी जाती है। ताकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के स्तर को अच्छा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिले।



