प्रमुख खेल पुरस्कारों को सूचीबद्ध करो। किसी एक पुरस्कार का सविस्तार से विवरण करों।
असाधारण उपलब्धियाँ व्यक्ति के बहुमुखी विकास में हमेशा सहायक होती है यदि वह पुरस्कार के रूप में प्राप्त हो। भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को असाधारण योग्यता के लिए विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं:
- अर्जुन पुरस्कार
- द्रोणाचार्य पुरस्कार
- राजीव गाँधी रत्न पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार (Arujna Award): यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिये जाने वाला सर्वोतम सम्मान है। यह पुरस्कार उस खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है जिसका पिछले तीन वर्षों में प्रदर्शन का स्तर बहुत अच्छा रहा हो। यह पुरस्कार महान योद्धा अर्जुन की याद में दिया जाता है। यह सन् 1961 में शुरू किया गया था। इसके अन्तर्गत अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, प्रशास्ति पत्र और पाँच लाख रूपये दिये जाते है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को दिया जाता है।
अर्जुन पुरस्कार के नियम (Rules of Arjuna Award):
- इसका मुख्य उद्देश्य देश में खेलों के स्तर को बढ़ाना है।
- भारत सरकार खिलाड़ियों की एक सूची की माँग मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ से करती हैं। यह सूची प्रत्येक वर्ष निश्चित तिथि पर प्रस्तुत की जाती है।
- नियमों के अनुसार हर साल अधिकतम 15 अर्जुन पुरस्कार ही दिये जा सकते हैं। पर खिलाड़ियों की अभूतपूर्व योग्यता देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
- खेल संघ तीन खिलाड़ीयों की सूची भेजते है जिसमें से दो खिलाड़ी चुने जाते हैं - एक महिला और एक पुरूष।



