Sponsor Area

ओलम्पिक आंदोलन

Question
CBSEHHIPEH11015952

भारतीय ओलम्पिक संघ के गठन व उद्देश्यों की विस्तृत विवेचना करो ।

Solution

भारतीय ओलम्पिक संघ की स्थापना सन् 1927 में हुई। सर दोराबजी टाटा व डॉ नोहरेन इसके प्रधान संस्थापक व महासचिव बने। यह अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संस्था से सहबद्ध है। इस संघ के पदाधिकारियों का चुनाव प्रत्येक चार वर्ष बाद होता है।

इस संघ में निम्नलिखित सदस्य होते हैं:
अध्यक्ष- 1
उप अध्यक्ष- 9
महासचिव- 1
कोषाध्यक्ष- 1
सहसचिव- 6
कार्यकारी सदस्य -20


भारतीय ओलम्पिक संघ के उद्देश्य (कार्य):

  1. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक तथा भारतीय ओलम्पिक संघ के नियमों तथा विनियमों को लागू करना।
  2. ओलम्पिक आंदोलन को बढ़ावा तथा खेलों का विकास करना।
  3. यदि कोई खेल संघ अशिष्ट व्यवहार करे तो उसके विरूद्ध कार्यवाही करना।
  4. राष्ट्रीय खेल संगठनो की सहायता से टीमों के चयन पर नियंत्रण रखना तथा जो टीम या खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करता हो उससे खेलों का प्रशिक्षण देना।
  5. राष्ट्रीय ओलम्पिक एसोसिएशनों तथा राष्ट्रीय खेल संगठनों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए उनकी वार्षिक रिपोर्ट तथा खातों का लेखा परीक्षण विवरण जरूरी है। सूचना के लिए ये दस्तावेज भारतीय ओलम्पिक संघ के पास जमा होने चाहिए।