प्राचीन ओलम्पिक खेलों के उद् भव पर विस्तार से व्याख्या कीजिए।
खेल विश्व को यूनान की देन कहा जाता है। प्राचीन समय में जीने की कठिन परिस्थितियों के बीच भी मानव ने खेलों के द्वारा अपना मनोरंजन बनाए रखा। वैसे लिखित इतिहास की जानकारी केअनुसार प्रथम प्राचीन ओलम्पिक खेल 776 ई. पू. ओलम्पिक घाटी में शुरू हुए थे। यहाँ खेलों के उद्भव की कई कहानियाँ प्रचिलित है। कहा जाता है कि एक बार धरती पर अधिकार के लिए देवता ज्युस (Zeus) और देवता क्रोनोस (Cronos) के बीच कुश्ती हुई, जिसमें देवता ज्युस की विजय हुई। इन खेलों का प्रारंभ होने का कारण चाहे जो भी हो लेकिन इतना अवश्य है ओलंपिया (Olympia) नामक घाटी में इन खेलों का आयोजन पहली बार किया गया तथा इसी कारण से इन खेलों का नाम ओलम्पिक खेल रखा गया। इन खेलों के दौरान सभी प्रकार के विवाद, युद्धों को कुछ समय के लिए रोक दिया जाता था। ओलम्पिक खेलों को आयोजित करने की निम्नलिखित प्रक्रिया होती थी:
- खेलों का उद्घाटन
- खिलाड़ियों का एकत्र होना
- शपथ
- खेल प्रतियोगिता
- पुरस्कार समारोह
प्राचीन ओलम्पिक खेल लगभग एक हजार वर्षो तक आयोजित किए जाते रहे। लेकिन 394 ई. में रोम के राजा थियोडिसिसस (Theodosis) ने ओलम्पिक खेलों को बंद कर दिया तथा सभी आयोजन स्थलों को तोड़ दिया गया। कई सदियों के बाद ओलम्पिक खेलों का पुर्नजन्म हुआ।



