द्रोणाचार्य पुरस्कार के बारे में संक्षेप के लिखें।
यह पुरस्कार उन खेल प्रशिक्षको को दिया जाता है जिसकी टीम या खिलाड़ियों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो। इस पुरस्कार को पाने के लिए प्रशिक्षक में निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए:
- वह प्रशिक्षक जो किसी स्वदेशी खेल का प्रशिक्षण किसी खिलाड़ी या टीम को दे रहा हो और जिस टीम ने या खिलाड़ी ने तीन वर्षो में खेल का स्तर बढ़ाया हो।
- वह प्रशिक्षक जिसके खिलाड़ी ने ओलम्पिक खेलों या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने, चांदी या कांस्य का पदक हासिल किया हो।
- ऐसे प्रशिक्षक जिसके खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों या राष्टमंडल खेलों में स्वर्ण पदक लिया हो।
यह पुरस्कार युवा कल्याण तथा विकास मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। इसमें निम्नलिखित चीजे पुरस्कार के रूप में दी जाती है।
- 5 लाख रूपए
- गुरूद्रोणाचार्य की कांस्य प्रतिमा
- प्रशस्ति पत्र



