सी.बी.एस.ई खेलों की संगठनात्मक स्थापना पर संक्षेप में लिखें।
- सी.बी.एस.ई. इंटर स्कूल स्पोर्टस और गेम्स प्रतियोगिता (CBSE INTER SCHOOL SPORTS GAME COMPETITION) का आयोजन विभिन्न खेल श्रेणियों में हर कलेंडर वर्ष के दौरान किया जाता है। यह खेल कलस्टर स्तर क्षेत्रीय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर होते है।
- सी.बी.एस.ई. के सामान्य निर्देशों के अन्तर्गत इन खेलों को अयोजित किया जाता है।
- सी.बी.एस.ई. का चेयर मैन ही खेल समिति का चेयर मैन होता है।
- खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में मूल्यों का विकास करना।
- सीबीएसई. से जुड़ें (Affiliated) विद्यालयों का अंतर विद्यालय खेलों का आयोजन करना।
- खिलाड़ियों में मैत्रीपूर्ण संबन्धों को प्रोत्साहित करना।
- शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों के लिए ओरियन्टेश्न, रिफ्रेशर व ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन करना।
- खेलों के अलावा कुछ ऐसी गतिविधियों का आयोजन करना जो विद्यार्थियों के लिए लाभकारी हों।
- सभी खेल प्रतियोगिताओं को कलस्टर स्तर, ज़ोनल स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करना।
- भाग लेने वाले विद्यालय के प्रिंसिपल की नियुक्ति के बिना, टीम मैनेजर प्रिंसिपल की नियुक्ति के बिना, टीम मैनेजर प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षक को खेलों में भाग लेने की अनुमति नहीं।
- कलस्टर और ज़ोनल स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं नॉक -आउट (KNOCK OUT) आधार पर खेली जाएगी।
- यदि कोई टूर्नामेंट किन्हीं कारणों से स्थगित किया जाता है तो अधूरे टूर्नामेंट को फिर से कराने के लिए समय व स्थान का निर्धारण सी.बी.एस.ई. खेल समिति करेगी।
सी.बी.एस.ई. स्पोर्टस और गेम्स के लक्ष्य एवं उद्देश्य:
प्रतियोगिताओं के आयोजन से संबंधित सामान्य नियम:



