'खूनी रविवार' के रूप में ज्ञात घटना का वर्णन करें ।
- 110,000 से अधिक श्रमिक, 1905 मे सेंट पीटर्सबर्ग में काम के घंटे को कम करते हुए आठ घंटे करने, मज़दूरी में वृद्धि और कार्य की परिस्थितियों में सुधार करने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए।
- जब यह जुलूस विंटर पैलेस पहुँचा, तब इस पर पुलिस और कोसैक्स ने हमला किया।
- 100 से अधिक मज़दूर मारे गए और करीब 300 घायल हुए। 'खूनी रविवार' के रूप में ज्ञात इस घटना ने घटनाओं की श्रृंखला शुरू कर दी जिसे 1905 की क्रांति के रूप में जाना गया।



