Sponsor Area

यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति

Question
CBSEHHISSH9009507

1917 में ज़ार का शासन क्यों खत्म हो गया?

Solution

1917 में ज़ार का शासन निम्नलिखित खत्म हुआ-
(i) सन् 1917 की सर्दियों में राजधानी पेत्रोग्राद राजधानी की हालत बहुत खराब थी l मजदूरों के इलाकों में खाद्य पदार्थों की बहुत ज्यादा कमी पैदा हो गई थी।
(ii) 22 फरवरी को शहर की एक फैक्ट्री में तालाबंदी का ऐलान कर दिया गया। इसी के चलते अगले दिन इस फैक्ट्री के मजदूरों ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी।
(iii) 25 फरवरी को सरकार ने ड्यूमा (संसद) को बर्खास्त कर दिया। सरकार ने इस फैसले के विरोध में राजनीतिज्ञ बयान देने लगे। 26 फरवरी को प्रदर्शनकारी भारी संख्या में बाएँ तट के इलाके में एकत्रित हुए।
(iv) सरकार ने स्थिति पर काबू पाने के लिए घुड़सवार सैनिकों को तैनात कर दिया लेकिन घुड़सवार सैनिकों को उन प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से साफ इंकार कर दिया मजदूर तथा सिपाही सोवियत या 'परिषद' का गठन करने के लिए एकत्रित हुए और यहाँ से पेत्रोग्राद सोवियत का जन्म हुआ।
(v) अगले दिन एक प्रतिनिधिमंडल जार से मिलने गया। सैनिक कमांडरों ने उन्हें सलाह दी कि वह राजगद्दी को छोड़ दे। उन्होंने उनकी बात मान ली और 2 मार्च 1917 को गद्दी छोड़ दी। देश चलाने के लिए एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया

Some More Questions From यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति Chapter

हम ऐसा क्यों कहते हैं कि इस समय के उदारवादी लोकतंत्रवादी नहीं थे?

उदारवादियों एवं चरमवादियों के अनुसार समाज का विकास कैसे होना चाहिए?

क्यों समाजवादी निजी सम्पत्ति के खिलाफ थे और इसे सभी सामाजिक बुराइयों की जड़ देखते थे?

'खूनी रविवार' के रूप में ज्ञात घटना का वर्णन करें ।

रूस के उद्योगों पर युद्ध ने क्या प्रभाव डाला ?

सामूहिक फार्म का निर्णय क्यों लिया गया ?

1950 से ऐसा माना जाता था कि देश के भीतर सोवियत संघ के सरकार की शैली रूसी क्रांति के विचारों (आदेशों) से पृथक है। ऐसा क्यो कहा जाता था ?

मार्क्सवादी सिद्धांत के मूल सिद्धांत क्या थे ?

संक्षेप में पंचवर्षीय योजनाओं की विवेचना करे?

व्याख्या करें कि समाज किस प्रकार समाजवादियों के अनुसार बिना संपत्ति के चल सकता है। समाजवादी समाज का आधार क्या होगा ?