Sponsor Area

यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति

Question
CBSEHHISSH9009510

निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में लिखिये:
कुलक
ड्यूमा
1900 से 1930 के बीच महिला कामगार
उदारवादी
स्तालिन का सामूहिकीकरण कार्यक्रम

Solution

1) कुलक
रूस में बड़े किसानों को कुलक कहा जाता था। 1928 में साम्यवादी पार्टी के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया तथा कुलकों के खेतों में अनाज उत्पादन तथा संग्रहण का निरक्षण किया।
2) ड्यूमा
ड्यूमा रूस में निर्वाचित परामर्शी संसद को ड्यूमा कहा जाता था। इसे ज़ार ने 1905 की क्रांति के बाद ज़ार ने गठित किया परन्तु ज़ार द्वारा प्रथम ड्यूमा 75 दिनों में ही स्थगित कर दिया गया।
3) 1900 से 1930 के बीच महिला कामगार
फैक्ट्रियों में केवल 31% महिलाएँ ही काम करती थी। परंतु उन्हें पुरुष श्रमिकों से कम मज़दूरी मिलती थी। अधिकतर फैक्ट्रियों में उन्हें पुरुषों की मजदूरी का केवल आधा या तीन-चौथाई ही दिया जाता था। इसी कारण उन्होंने विद्रोह में पुरुषों का साथ दिया। 22 फरवरी,1917 को फैक्ट्रियों में महिला कामगारों ने हड़ताल की। इसलिए इस दिन को 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के नाम से जाना जाता है। महिलाएँ पुरुषों को रूसी क्रांति के दौरान प्रेरित करती थी। मार्फा वासीलेवा नाम की एक महिला श्रमिक ने अकेले ही हड़ताल की घोषणा की। जब मालिकों ने उसके पास डबलरोटी का टुकड़ा भेजा, तो उसने वह ले लिया परंतु काम पर वापस जाने से साफ इंकार कर दिया। उसने कहा, 'ऐसा नहीं हो सकता कि केवल मेरा पेट भरा रहे और बाकी सब भूखें मरे।'
4) उदारवादी-
(i) वे रूस में उदारवादी सामाजिक परिवर्तन के पक्षधर थे।
(ii) वे चाहते थे की राज्य में सभी धर्म सम्मान हो, वे धर्मनिरपेक्षता की स्थापना करना चाहते थे।
(iii) वे राजवंश की अनियंत्रित शक्तियों के विरोध थे।
(iv) वे व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा चाहते थे।
(v) वे चाहते थे कि राष्ट्र को एक निर्वाचित सदन द्वारा गठित और एक स्वतंत्र न्यायपालिका द्वारा लागू विधान के अनुसार चलाया जाए।
(vi) वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते थे। वे सार्वजानिक मताधिकारों के विरुद्ध थे। इसके विपरीत, वे चाहते थे की केवल समृद्ध पुरुष ही वोट दे।
vii) महिलाओं को वे मताधिकार देने के विरुद्ध थे।
5) स्तालिन का सामूहिकीकरण कार्यक्रम-
(i) अनाज की कमी को देखते हुए रूस में स्टालिन ने छोटे-छोटे खेतों के सामूहीकरण की प्रक्रिया शुरू की क्योंकि उनका यह मानता था कि छोटे-छोटे-छोटे टुकड़े आधुनिकीकरण में बाधा डालते हैं।
(ii) इसलिए राज्य के नियंत्रण में छोटे-छोटे किसानों से उनकी जमीन छीन कर एक विशाल जमीन का टुकड़ा बनाया जाना था।
(iii) राज्य सभी किसानों को मजबूर करती थी कि सामूहिक खेती करें।
सामूहिक खेती करने के लिए बड़ी भूमि अर्जित करना ही स्टालिन की सामूहिकीकरण प्रक्रिया कहलाया।

Some More Questions From यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति Chapter

रूस के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालात 1950 से पहले कैसे थे?

1917 के पहले रूस की कामकाजी आबादी यूरोप के बाकी देशों के मुकाबले किन-किन स्तरों पर भिन्न थी?

1917 में ज़ार का शासन क्यों खत्म हो गया?

दो सूचियाँ बनाइए: एक सूची में फरवरी क्रांति की मुख्य घटनाओं और प्रभावों को लिखिए और दूसरी सूची में अक्टूबर क्रांति की प्रमुख घटनाओं और प्रभावों को दर्ज कीजिए।

 बोल्शेविकों ने अक्टूबर क्रांति के फौरन बाद कौन-कौन से प्रमुख परिवर्तन किए?

निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में लिखिये:
कुलक
ड्यूमा
1900 से 1930 के बीच महिला कामगार
उदारवादी
स्तालिन का सामूहिकीकरण कार्यक्रम

यूरोप में उदारवादियों एव चरमवादियों के विचारों में क्या अंतर था ?

हम ऐसा क्यों कहते हैं कि इस समय के उदारवादी लोकतंत्रवादी नहीं थे?

उदारवादियों एवं चरमवादियों के अनुसार समाज का विकास कैसे होना चाहिए?

क्यों समाजवादी निजी सम्पत्ति के खिलाफ थे और इसे सभी सामाजिक बुराइयों की जड़ देखते थे?