Sponsor Area

यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति

Question
CBSEHHISSH9009506

1917 के पहले रूस की कामकाजी आबादी यूरोप के बाकी देशों के मुकाबले किन-किन स्तरों पर भिन्न थी?

Solution
1917 के पहले रूस की कामकाजी आबादी यूरोप के बाकी देशों के मुकाबले निम्नलिखित स्तरों पर भिन्न थी -
(i) बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में रूस की आबादी का एक बहुत हिस्सा खेती-बाड़ी से जुड़ा हुआ था।रूसी साम्राज्य का लगभग 85% जनता आजीविका के लिए खेती पर निर्भर थी। यूरोप के किसी भी देश में खेती पर आश्रित जनता का प्रतिशत इतना नहीं था। उदाहरण के तौर पर फ्रांस का 40 -50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं था।
(ii) औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरुप यूरोपीय देश औद्योगिक हो चुक थे। जैसे जैसे ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी। परन्तु उद्योग बहुत कम थे।
(iii) जारशाही रूस में किसान सामंतों और नवाबों का बिल्कुल सम्मान नहीं करते थे। बहुधा वे जमीदारों की हत्या भी कर देते थे। इसके विपरीत फ्रांस में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान ब्रिटनी (फ्रांस का एक क्षेत्र) के किसानों ने नवाबों को बचाने के लिए लड़ाइयाँ लड़ी।
(iv) रूसी किसान यूरोप के बाकी किसानों के मुकाबले एक और लिहाज से अलग थे। यहाँ के किसान समय-समय पर सारी जमीन अपने कम्यून को सौंप दे देते थे और फिर कम्यून ही प्रत्येक परिवार की ज़रूरत के अनुसार किसानो को जमीन देता था।
(v) कुछ रूसी समाजवादियों का यह भी मानना था कि दूसरे देशों की तुलना में रूस बहुत तेजी से समाजवादी बना। इसका एकमात्र कारण रूसी किसानों द्वारा जमीन सौंपने ओर बाँटने की प्रक्रिया से संभव हुआ।
(vi) रूसी जारशाही में मजदूर सामाजिक स्तर पर बँटे हुए थे। कुछ मजदूर का अपने गाँवो के साथ गहरे संबंध बनाए हुए थे। बहुत सारे मजदूर स्थाई रूप से शहरों में बस चुके थे। योग्यता और दक्षता के स्तर पर उनमे काफी भेद था।
(vii) 1914 में फैक्ट्री मजदूरों में औरतों की संख्या 31% थी परन्तु उन्हें पुरुषों के मुकाबले कम वेतन मिलता था।

Some More Questions From यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति Chapter

यूरोप में उदारवादियों एव चरमवादियों के विचारों में क्या अंतर था ?

हम ऐसा क्यों कहते हैं कि इस समय के उदारवादी लोकतंत्रवादी नहीं थे?

उदारवादियों एवं चरमवादियों के अनुसार समाज का विकास कैसे होना चाहिए?

क्यों समाजवादी निजी सम्पत्ति के खिलाफ थे और इसे सभी सामाजिक बुराइयों की जड़ देखते थे?

'खूनी रविवार' के रूप में ज्ञात घटना का वर्णन करें ।

रूस के उद्योगों पर युद्ध ने क्या प्रभाव डाला ?

सामूहिक फार्म का निर्णय क्यों लिया गया ?

1950 से ऐसा माना जाता था कि देश के भीतर सोवियत संघ के सरकार की शैली रूसी क्रांति के विचारों (आदेशों) से पृथक है। ऐसा क्यो कहा जाता था ?

मार्क्सवादी सिद्धांत के मूल सिद्धांत क्या थे ?

संक्षेप में पंचवर्षीय योजनाओं की विवेचना करे?