वियतनाम पर फ्रांसीसियों के कब्जे के बाद वियतनामियों की जिंदगी में आए किन्हीं तीन बदलावों का वर्णन कीजिए।
वियतनामियों के जीवन में आए बदलाव -
(i) जनता का औपनिवेशिक शासकों के साथ जीवन के हर मोर्चे पर संघर्ष।
(ii) सबसे अघिक प्रभाव सैनिक और आर्थिक मामलों पर दिखाई पड़ा।
(iii) वियतनामी संस्कृति को नया रूप देने के लिए फ्रांसीसियों ने सुनियोजित प्रयास किए।
(iv) फ्रांसीसियों और उनके वर्चस्व का अहसास कराने वाली हर चीज के खिलाफ वियतनामी समाज के हर तबके ने जमकर संघर्ष किया। यहीं से वियतनाम में राष्ट्र के बीज पड़े।