वियतनाम के बारे में फान यू त्रिन्ह का उद्देश्य क्या था? फान बोई चाऊ और उनके विचारों में क्या भिन्नता थी?
फान यू त्रिन्ह का मुख्य उद्देश्य एक लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना करना था, जो मुख्य रूप से पश्चिम के लोकतांत्रिक सिद्धांतो पर आधारित हो।
(i) फान यू त्रिन्ह एक राष्ट्रवादी वियतनामी नेता थे। वे राजशाही/राजतंत्र के कट्टर विरोधी थे। उन्हें यह मंज़ूर नहीं था की फ्रांसीसियों को देश से निकालने के लिए शाही दरबार या राजा की सहायता ली जाए।
(ii) उन्होंने फान बोई चाऊ के क्रांतिकारी विचारों को खारिज कर दिया। उनके विपरीत वह पश्चिमी सभ्यता को पूरी तरह से खारिज करने के खिलाफ़ थे।
(iii) उन्हें मुक्ति के फ़्रांसीसी क्रांतिकारी आदर्श तो पसंद थे लेकिन उनका आरोप था की खुद फ़्रांसीसी ही उन आदर्शों का अनुसरण नहीं कर रहे हैं।
(iv) उनकी मांग थी कि फ़्रांसीसी शासक वियतनाम में वैधानिक एवं शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना करें और कृषि व उद्योगों का विकास करें।



