-->

इंडो -चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

Question
CBSEHHISSH10018370

वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के कारणों की व्याख्या करें। अमेरिका के इस कृत्य से अमेरिका में जीवन पर क्या असर पड़े?

Solution

वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के निम्नलिखित कारण थे:- 
(i)  अमेरिकी नीति निर्माता इस बात से चिंतित थे कि अगर हो ची मिन्ह की सरकार अपनी योजनाओं में कामयाब हो गई तो आस-पास के दूसरे देशों में कम्युनिस्ट सरकार स्थापित हो जाएँगी।  
(ii) उत्तरी  वियतनाम में हो ची मिन्ह के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट सरकार की सहायता से एन.एल.एफ. ने देश के एकीकरण की मांग उठाई। अमेरिका इस मांग से  भयभीत था।
(iii) द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका की विदेश नीति का एकमात्र उद्देश्य साम्य वाद के प्रवर्तक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नष्ट करना और अमेरिकी प्रभुत्व स्थापित करना था।
युद्ध के अमेरिका पर प्रभाव:
(i) अमेरिका के लिए यह युद्ध काफी महँगा साबित हुआ। हालॉंकि अमेरिका के पास बढ़िया आधुनिक साधन और बढ़िया चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध थी फिर भी उनके बहुत सैनिक मारे गए।     
(ii) अमेरिका के बहुत सारे लोग इस बात के लिए सरकार का विरोध कर रहे थे कि उसने देश की फौंजों को एक ऐसे युद्ध में झोंक दिया है जिसे किसी भी हालत में जीता नहीं जा सकता।
(iii) जब युवाओं को भी सेना में भर्ती किया जाने लगा तो लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। पर विश्वविद्यालयी स्नातकों को अनिवार्य सैनिक सेवा से मुक्त रखा गया था।
(iv)अनेक साहित्यकारों और फिल्मकारों ने अपनी रचनाओं और फिल्मों के माध्यम से युद्ध में अमेरिका में हुई क्षति का वर्णन किया है।

 

Some More Questions From इंडो -चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन Chapter

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उपनिवेशकारों के 'सभ्यता मिशन' का क्या अर्थ था।

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें -
हुइन फू सो

निम्नलिखित  की व्याख्या करें:
वियतनाम के केवल एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर पाते थे।

निम्नलिखित  की व्याख्या करें:
फ्रांसीसियों ने मेकांग डेल्टा क्षेत्र में नहरें बनवाना और ज़मीनो को सुखाना शुरू किया।  

निम्नलिखित  की व्याख्या करें:
सरकार ने आदेश दिया की साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल उस लड़की को वापस कक्षा में ले, जिसे स्कूल से निकल दिया गया था।  

निम्नलिखित की व्याख्या करें:
हनोई के आधुनिक, नवनिर्मित इलाकों में चूहें बहुत थे। 

टोंकिन फ्री स्कूल की स्थापना के पीछे कोन से विचार थे? वियतनाम में औपनिवेशिक विचारों के लिहाज़ से यह उदहारण कितना सटीक है? 

वियतनाम के बारे में फान यू त्रिन्ह का उद्देश्य क्या था? फान बोई चाऊ और उनके विचारों में क्या भिन्नता थी?

इस अध्याय में आपने जो पढ़ा है, उसके हवाले से वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन के प्रभावों की चर्चा करें। 

वियतनाम में उपनिवेशवाद- विरोधी भावनाओं के विकास में धार्मिक संगठनों की भूमिका क्या थी?