निम्नलिखित की व्याख्या करें:
सरकार ने आदेश दिया की साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल उस लड़की को वापस कक्षा में ले, जिसे स्कूल से निकल दिया गया था।
1926 में साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल में एक बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया। विवाद तब शुरू जब एक कक्षा में अगली सीट पर बैठी वियतनामी लड़की को उठकर पिछली कतार में जाकर बैठने के लिए कह दिया गया क्योंकि अगली सीट पर एक स्थानीय फ़्रांसीसी लड़की को बैठना था। वियतनामी लड़की ने सीट छोड़ने से इंकार कर दिया। स्कूल का प्रिंसिपल एक कोलोन था। जब दूसरे विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल के फैसले का विरोध किया तो उन्हें भी स्कूल से निकाल दिया गया। इसके बाद तो यह विवाद और फैल गया। लोग खुले आम जुलूस निकालने लगे। हालत बेकाबू होने लगे तो सरकार ने आदेश दिया की लड़की को दोबारा स्कूल में वापस ले लिया जाए।