Sponsor Area

इंडो -चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

Question
CBSEHHISSH10018371

अमेरिका के खिलाफ़ वियतनामी युद्ध का निम्नलिखित के दृष्टिकोण से मूल्यांकन कीजिए।
(क) हो ची मिन्ह भूलभुलैया मार्ग पर माल ढोने वाला कुली।
(ख) एक महिला सिपाही।

Solution
हो ची मिन्ह भूलभुलैया मार्ग पर माल ढोने वाला कुली: इससे यह पता चलता है कि वियतनाम के लोग अपने समिति संसाधनों का कितनी सूजबूझ से इस्तेमाल करना जानते थे। फुटपाथों और सड़कों के इस विशाल नेटवर्क के जरिए देश के उत्तर से दक्षिण की ओर सैनिक व रसद द्वारा भेजी जाती थी। इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे सैनिक अड्डे और अस्पताल बने हुए थे। कुछ इलाकों में माल ढुलाई के लिए ट्रकों का इस्तेमाल भी किया जाता था लेकिन ज़्यादातर यह काम कूली करते थे जिनमें ज़्यादातर औरतें होती थीं।  इस तरह के कुली औरत- मर्द लगभग 25 किलो सामान पीठ पर या लगभग 70 किलो समान साइकिलों पर लेकर निकल जाते थे।  

एक महिला सिपाही: 1960 के दशक के पत्र पत्रिकाओं में दुश्मन से लोहा लेते यौद्धा औरतों की तस्वीरें बड़ी संख्या में छपने लगीं। इन तस्वीरों में स्थानीय प्रहरी की औरतों को हवाई जहाज़ों को मार गिराते हुए दर्शाया जाता था। उनको युवा, बहादुर और समर्पित योद्धाओं के रूप में चित्रित किया जाता था। इस बारे में कहानियाँ छपने लगे कि सेना में शामिल होने और राइफल उठाने का मौका मिलने से वे कितना खुश महसूस करती हैं। कुछ कहानियों में बताया जाता था कि किस अप्रितम वीरता का परिचय देते हुए किसी महिला सैनिक ने अकेले ही शत्रु को मार गिराया। न्गूयेन थी शुआन, नामक महिला के बारे में बताया जाता था कि उसके पास केवल 20 गोलियाँ थी लेकिन इन्हीं के सहारे उसने एक जेट विमान को मार गिराया था।

Some More Questions From इंडो -चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन Chapter

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें -
हुइन फू सो

निम्नलिखित  की व्याख्या करें:
वियतनाम के केवल एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर पाते थे।

निम्नलिखित  की व्याख्या करें:
फ्रांसीसियों ने मेकांग डेल्टा क्षेत्र में नहरें बनवाना और ज़मीनो को सुखाना शुरू किया।  

निम्नलिखित  की व्याख्या करें:
सरकार ने आदेश दिया की साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल उस लड़की को वापस कक्षा में ले, जिसे स्कूल से निकल दिया गया था।  

निम्नलिखित की व्याख्या करें:
हनोई के आधुनिक, नवनिर्मित इलाकों में चूहें बहुत थे। 

टोंकिन फ्री स्कूल की स्थापना के पीछे कोन से विचार थे? वियतनाम में औपनिवेशिक विचारों के लिहाज़ से यह उदहारण कितना सटीक है? 

वियतनाम के बारे में फान यू त्रिन्ह का उद्देश्य क्या था? फान बोई चाऊ और उनके विचारों में क्या भिन्नता थी?

इस अध्याय में आपने जो पढ़ा है, उसके हवाले से वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन के प्रभावों की चर्चा करें। 

वियतनाम में उपनिवेशवाद- विरोधी भावनाओं के विकास में धार्मिक संगठनों की भूमिका क्या थी?

वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के कारणों की व्याख्या करें। अमेरिका के इस कृत्य से अमेरिका में जीवन पर क्या असर पड़े?