निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
दूसरे दिन जब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के आदमी आरी-कुल्हाड़ी लेकर पहुँचे तो उनको पेड़ काटने से रोक दिया गया। मालूम हुआ कि विदेश-विभाग से हुक्म आया था कि इस पेड़े को न काटा जाए। कारण यह था कि इस पेड़ को दस साल पहले पीटोनिया राज्य के प्रधानमंत्री ने सेक्रेटेरिएट के लॉन में लगाया था। अब अगर यह पेड़ काटा गया, तो इस बात का काफी अंदेशा था कि पीटोनिया सरकार से हमारे संबंध सदा के लिए बिगड़ जाएंगे।
1. कौन, कह, क्यों पहुंचे?
2. उन्हें काम करने से किसने रोक दिया?
3. काम रोकने के पीछे क्या तर्क दिया गया?
1. एक व्यक्ति जामुन के पेड़ के नीचे दबा पड़ा था। पेड़ को काटकर उस व्यक्ति को निकालना था। उस व्यक्ति की फाइल अनेक विभागों में घूमती-भामती अंत में फरिस्ट डिपार्टमेंट में पहुँची। अगले दिन उस विभाग के आदमी आरी-कुल्हाड़ी लेकर आ पहुँचे ताकि उस पेड़ को काटा जा सके।
2. उन आदमियों को पेड़ काटने से रोक दिया गया। रोकने का हुक्म विदेश विभाग से आया था कि इस पेड़ को न काटा जाए।
3. पेड़ न काटने के पीछे यह तर्क दिया गया कि इस पेड़ को दस साल पहले पीटोनिया राज्य के प्रधानमंत्री ने लॉन में लगाया था । अब यदि इस पेड़ को काट दिया गया तो पीटोनिया सरकार से हमारे देश के संबंध सदा के लिए बिगड़ जाएँगे।