निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:-
इस देश के हाकिम आपकी ताल पर नाचते थे, राजा-महाराजा डोरी हिलाने से सामने हाथ बाँधे हाजिर होते थे। आपके एक इशारे में प्रलय होती थी। कितने ही राजों को मिट्टी के खिलौने की भाँति आपने तोड़-फोड़ डाला। कितने ही मट्टी-काठ के खिलौने आपकी कृपा के जादू से बड़े-बड़े पदाधिकारी बन गए। आपके एक इशारे में इस देश की शिक्षा पायमाल हो गई, स्वाधीनता उड़ गई। बंग देश के सिर पर आरह रखा गया। आह, इतने बड़े माइ लॉर्ड का यह दर्जा हुआ कि फौजी अफसर उनके इच्छित पद पर नियत न हो सका और उनको उसी गुस्से के मारे इस्तीफा दाखिल करना पड़ा, वह भी मंजूर हो गया। उनका रखाय। एक आदमी नौकर न रखा, उल्टा उन्हीं को निकल जाने का हुक्म मिला!
1. लॉर्ड कर्जन की क्या हैसियत थी?
2. लॉर्ड कर्जन ने क्या- क्या बुरे काम किए?
3. लॉर्ड कर्जन का अपमान किस प्रकार हुआ?
1. इस देश में लॉर्ड कर्जन की हैसियत बहुत ऊँची थी। राजे-महाराजे उनके आगे हाथ बाँधे खड़े रहते थे। उनके एक इशारे पर प्रलय होती थी। उनकी कृपा से कई मूर्ख भी बड़े अफसर बन गए।
2. लॉर्ड कर्जन ने कई बुरे काम किए। उन्होंने इस देश की शिक्षा-व्यवस्था को भ्रष्ट कर दिया। यहाँ की स्वाधीनता भी खत्म हो गई। बंगाल को टुकड़ों में बाँट दिया।
3. लॉर्ड कर्जन ने एक फौजी अफसर को अपनी इच्छा के पद पर रखवाना चाहा, पर उनकी बात नहीं मानी गई। गुस्से में उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिसे मंजूर कर लिया गया। इस प्रकार लॉर्ड कर्जन का अपमान हुआ।