आपके और यहाँ के निवासियों के बीच कोई तीसरी शक्ति भी है-यहाँ तीसरी शक्ति किसे कहा गया है?
आपके से तात्पर्य लॉर्ड कर्जन से है तथा यहाँ के निवासी भारत के निवासी हैं। इनके बीच तीसरी शक्ति है-ब्रिटिश सरकार। वही इन दोनों शक्तियों (लॉर्ड कर्जन और भारत की प्रजा) को नियंत्रित कर रही थी। उस शक्ति पर न तो भारतवासियों का काबू था और न लॉर्ड कर्जन का। वह शक्ति सर्वोच्च शक्ति थी।