Sponsor Area
योजना से क्या समझते है?
या
योजना का अर्थ बताइए?
यह एक पूर्णनिर्धारित प्रक्रिया है जिसमें कार्य के प्रबन्धन, कार्य के संचालन, कार्य के विभाजन तथा कार्य के निरक्षण (Supervision) की जानकारी विस्तार से मिलती है।
बाई से आप क्या समझते है?
नॉक आउट टूर्नामेंटस में जब कुल टीमों की संख्या 2 की पावर अर्थात् (2, 4, 6, 8, 16, 32, 64..) आदि न हो तो बाई दी जाती है। जिस टीम को बाई मिलती है वह टीम पहले चक्र (Round) में न खेल कर सीधे दूसरे चक्र (Round) में खेलती है।
सीडिंग से आप क्या समझते है?
नॉक आउट टूर्नामेटम में सीडिंग के माध्यम से किसी भी टीम को सीधे किसी भी चक्र (Round) में प्रवेश करवाया जा सकता है। फाईनल चक्र को छोड़ कर सीडिंग हमेशा 2 की पॉवर में दी जाती है अर्थात् सीडिंग हमेशा या तो 2 टीम को अथवा 4 को अथवा 8 को अथवा 16 को अथवा 32 अथवा 64 टीमो को दी जा सकती है।
लीग टूर्नामेंटस से आप क्या समझते है?
ये वे टूर्नामेंटस है जिनमें टूर्नामेंटस में आयी सभी टीमे आपस में मैच खेलती है। इन टूर्नामेंटस में टीम हारने के बाद भी टूर्नामेंट में बनी रहती है तथा टूर्नामेंट का विजेता तथा उपविजेता सभी खेले गए मैचो के परिणाम के आधार पर चुना जाता है।
टूर्नामेन्ट के विभिन्न प्रकारों की सूची बनाओ?
टूर्नामेन्ट निम्न प्रकार के होते है:
संस्थान्तर्गत (Intramural) की परिभाषा लिखो?
किसी भी विद्यालय, कॉलेज या संस्थान के परिसर के अंदर, उन्ही के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली खेल कूद प्रतियोगिताओं को संस्थान्तर्गत (Intramural) कहते है।
अन्तर्विद्यालय (Extramural) की परिभाषा लिखो?
यह वे स्पर्धाए या प्रतियोगिताए है जिनमें दो या उससे अधिक विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेते है उन्हें (Extramural) अन्तर्विद्यालयीन कहा जाता है।
कॉम्बीनेशन टूर्नामेंटस क्या होते है?
इस प्रकार के टूर्नामेंटस में शुरूआती चक्र किसी एक आधार पर तथा शेष चक्र दूसरे आधार पर खेले जाते है ये निम्न प्रकार के होते है:
इन्ट्राम्यूरलस टूर्नामेंट का लक्ष्य क्या होता है?
बालक का सम्पूर्ण विकास करना इन्ट्राम्यूरलस टूर्नामेंटस का लक्ष्य होता है।
टूर्नामेन्ट किसे कहते है?
टूर्नामेन्ट मैचों की वह श्रृंखला होती है जिसमें एक विशेष खेल की सर्वश्रेष्ठ टीम का पता लगाया जाता है।
फिक्सचर का अर्थ परिभाषित कीजिए?
वह सुव्यवस्थित व सुनियोजित प्रक्रिया जिसमें अनेक टीमें निर्धारित क्रम से भाग लेती है तथा अन्त में एक टीम विजेता घोषित होती है।
योजना के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए?
योजना के उद्देश्य निम्नलिखित है;
नॉक आउट टूर्नामेंटस के लाभ तथा हानियाँ?
लाभ:
हानियाँ:
लीग टूर्नामेंट के लाभ तथा हानियों का वर्णन कीजिए।
लाभ:
हानियाँ:
इन्ट्राम्यूरल्स टूर्नामेंट उद्देश्यों का वर्णन कीजिए?
अथवा
इन्ट्राम्यूरल्स टूर्नामेंट की आवश्यकता का वर्णन कीजिए?
शारीरिक विकास:
प्रतियोगिता की समाप्ति पर विभिन्न समितियों के कार्य बताइयें।
प्रतियोगिता के समाप्त होने पर विभिन्न समितियों के कार्य इस प्रकार हैं:
इन्ट्राम्यूरल्स के लिये विभिन्न क्रियाओं का वर्णन कीजिए?
मुख्य खेल: फुटबॉल, हॉकी, वालीबाल, क्रिकेट, बास्केट बाल, कबड्डी, ऐएथलेटिक्स आदि।
छोटे खेल: खो:खो, शटल रन, सैकरेस, तीन पैर दौड़
लयात्मक: लेजियम, डम्बल, ज्म्निास्टिक
सृजनात्मक: चित्रकारी, मूर्तिकारी
द्वंदात्मक: कुश्ती, जुड़ी, कराटे आदि
Sponsor Area
इन्ट्राम्यूरल्स खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डालिए ?
इन्ट्राम्यूरल्स खेलों के महत्त्व निम्न प्रकार है:
बाई और सीडिंग में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
बाई | सीडिंग |
1. जब कुल टीमें 2 की पावर में नहीं होती है तब बाई दी जाती है। | 1. गतवर्ष की विजेता उपविजेता तथा अच्छी टीमों को दी जाती है। |
2. अगली 2 की पावर में से कुल टीमों की संख्या घटा कर कुल बाई की संख्या को ज्ञात किया जा सकता हैं। | 2. हमेशा 2 की पावर में दी जाती है अर्थात् 2, 4, 8, 16, टीमों की दी जा सकती है। |
3. इसके माध्यम से खिलाड़ी सीधे-दूसरे चक्र में प्रवेश करता है। | 3. इसके माध्यम से फाइनल को छोड़कर किसी भी चक्र में प्रवेश कराया जा सकता है। |
लीग टूर्नामेन्ट के सीढ़ीनुमा पद्धति (Stair Case Method) की व्याख्या कीजिए तथा 12 (बारह) टीमों का सीढ़ीनुमा पद्धति से फिक्सचर बनाये?
सीढ़ीनुमा पद्धति में फिक्सचर सीढ़ीनुमा होता है। इस विधि में कोई बाईज नहीं दी जाती तथा टीमों की संख्या सम हो या विषय, कोई समस्या नहीं।
हैंड बॉल की एक नॉक आउट प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया, जिसमें से एस.के.वी सीलमपुर और एस. के वी. जीटी. रोड जैसी मजबूत माने जाने वाली टीमें पहले राउण्ड में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इन दोनों के पहले ही राउण्ड में बाहर हो जाने के कारण उनके खिलाड़ी निराश हो गए तथा दर्शको में भी पहले जैसे रोमांच नहीं रहा। यह सब देखते हुए प्रतियोगिता के आयोजकों ने कांसोलेशन टूर्नामेंट आयोजित करने की घोषणा की।
संस्थान्तर्गत (Interamural) व अन्तर्विद्यालयीन (Extramural) के बीच अन्तर स्पष्ट करो?
संस्थान्तर्गत (Interamural) संस्थान के परिसर के अन्दर खेलने वाली खेलकूद प्रतियोगिता को संस्थान्तर्गत कहा जाता है। इसमें केवल उसी संस्थान के ज़्यादातर विद्यार्थी भाग लेते है। जैसे-सदन प्रतियोगिता, स्कूल एथलेटिक्स सम्मेलन।
अन्तर्विद्यालयीन (Extramural) दो या अधिक विद्यालय के विद्यार्थी किसी एक संस्थान में खेलते है। इसमें केवल स्कूल के चयनित विद्यार्थी ही भाग लेते है।
बाई को निर्धारित करने का तरीका स्पष्ट कीजिए?
जब प्रतियोगिता में कुल टीमों की संख्या 2 की घात (Power) में न हो तो बाई दी जाती है।
बाई का तरीका निम्न है;
सर्वप्रथम टीमो की संख्या की अगली उच्चतम घात देखे कुल टीमे 11.
उच्चतम घात = 16
बाई की संख्या 16 -11 = 5
खेल प्रतियोगिता के सफल एवं सहज आयोजन के लिये विभिन्न समितियों को प्रतियोगिता से पूर्व निम्न कार्यो का विशेष ध्यान रखना होता है:
आयोजन/प्रबंधन समिति: यह समिति खेल प्रतियोगिता के आयोजन तथा संचालन से सबंधित सभी गतिविधियों के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार होती है। यह समिति लगभग एक माह पूर्व विभिन्न समितियाँ का गठन करती है और उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करती है।
प्रचार समिति: किसी भी प्रतियोगिता से 3 से 4 हफ्ते पहले इस समिति का कार्य होता है। प्रतियोगिता की तिथि, स्थान प्रतियोगिता के कार्यक्रम के विषय में सूचना प्रसारित करें।
क्रय समिति: प्रतियोगिता को सफल बनानेमें इस समिति का मुख्य कार्य होता है। प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली वस्तुओं तथा उपकरणों को प्रतियोगिता से पहले खरीद लेना चाहिये तथा उनका निरिक्षण कर लेना चाहिये।
खेल मैदान व उपकरण समिति: यह समिति खेल प्रतियोगिता के लिये मैदान को तैयार करती है प्रतियोगिता से लगभग 2 दिन पहले मैदान तैयार हो जाने चाहियें।
प्रतियोगिता कार्यक्रम समिति: किसी भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये ये समिति काफी हद तक जिम्मेदार होती है। टीमों की संख्या, फिक्सचर आदि तैयार करके सभी को उपलब्धा कराना ताकि सभी समिति अपना कार्य सही ढंग से कर सकें।
सजावट तथा समारोह समिति: प्रतियोगिता से पूर्व यह समिति निश्चित करती है कि उसे कहाँ पर कितनी जैसे मैदान, स्टेडियम, मंच पर सजावट की आवश्यकता है।
प्राथमिक चिकित्सा समिति: प्रतियोगिता के समय चोट लगने पर जिस समान की आवश्यकता होती है।प्रतियोगिता से पहले उस समान की व्यवस्था करना इस समिति का पहला कार्य होता है।
वित्तीय समिति: यह समिति प्रतियोगिता से पूर्व सभी प्रकार के व्यय का लेखा जोखा तैयार करके बजट बना लेती है कि प्रतियोगिता में किस प्रकार खर्चा करना है।
परिवहन समिति: प्रतियोगिता के दौरान किस प्रकार के परिवहन की और कितनी मात्रा में आवश्यकता होगी यह समिति इस की रूप रेखा बनाती है।
भोजन तथा आवास समिति: यह समिति प्रतियोगिता पहले सुनिश्चत करती है कि टीमों को कहाँ ठहराना है। खाने की व्यवस्था कहाँ करनी और कितनी लोगों की करनी है। लड़के व लड़कियों के रहने की व्यवस्था अलग-अलग करनी होती है। सुरक्षा का भी ध्यान रखना इस समिति का कार्य है।
अधिकारियों के लिये समिति: प्रतियोगिता से पहले अम्पार्यस, रफेरीज, रिकॉर्ड्र्स व लैप स्कोरर्स आदि का चयन करती है तथा उनकी सहमति सुनिश्चित करती है।
नॉक आउट के आधार पर 13 टीमों का फिक्सचर तैयार कीजिए?
कुल मैचों की संख्या = कुल टीमों की संख्या - 1
कुल चक्र (Round) = 2 x 2 x 2 x 2 संख्या 2 की पुनरावृत्ति चार बार हुई इसलिए 4 चक्र खेले जायेंगे।
कुल बाई = 2 की अगली पावर - कुल टीमों की संख्या
= 16 - 13 = 03
वरिष्ठ अर्ध (Upper half) में टीमो की संख्या
= (कुल टीमों की संख्या + 1)/2
= (13 + 1)/2 = 07
कनिष्ठ अर्थ (Lower half) में टीमो की संख्या
= (कुल टीमों की संख्या - 1)/2
= (13 - 1)/2 = 06
विशिष्ट खेल कार्यक्रयों से आप क्या समझते है? किन्ही चार को समझाइए।
विशिष्ट खेल कार्यक्रम: विशिष्ट खेल प्रतियोगिताओं से अभिप्राय, खेल प्रतियोगिताओं से अलग कार्यक्रमों का उद्देश्य जैसे समाज में एकता, स्वास्थ्य तथा बीमारियों से बचाव, स्वास्थ्य तथा बीमारियों के बारे में जागृति लाना तथा धर्मार्थ संस्थानों के लिए धन संचय करना होता है।
विशिष्ट खेल कार्यक्रम:
विशिष्ठ कारणों के लिए दौड़: विशिष्ठ कारणों के लिए दौड़ वह दौड़ होती है, जो अच्छे श्रेष्ठ व उदार कारणों से सम्बन्धित होती है। इसका उद्देश्य विशिष्ठ कार्य के लिए फंड अर्जित करना भी होता है लेकिन कारण अच्छा होना चाहिए। इसका आयोजन प्राय: सामाजिक संगठन ही करते है। दौड़ को आकर्षक बनाने के लिए इसमें जाने-माने खिलाड़ियों, कलाकारों, अभिनेताओं, जानी-मानी हस्तियों के भाग लेने का प्रयास किया जाता है।
एकता के लिए दौड़: इसका उद्देश्य विभिन्न धर्मो के लोगों में शान्ति, शक्ति व एकता स्थापित करना होता है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अन्तरराष्ट्रीय एकता, भाईचारा बढ़ाना भी हो सकता है। इस दौड़ के दौरान सभी वर्ग अपने में एकता महसूस करते है।
प्रतियोगिता आयोजन की विभिन्न समितियों की प्रतियोगिता के दौरान क्या-क्या जिम्मेदारियाँ होती है।
किसी भी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये जिस समिति को जो कार्य सौंपा गया है वो उसे सही ढंग से पूर्ण करें।
आयोजन/प्रबंधन समिति: प्रतियोगिता केदौरान इस समिति का मुख्य कार्य होता हैसभी कार्यो पर नजर रखना सभी अपना कार्य सही ढंग से कर रहे है या नहीं अगर कहीं कोई कमी होती है तो उसको दूर करना भी इसी समिति का कार्य होता है।
क्रय समिति: प्रतियोगिता के दौरान अगर किसी उपकरण या वस्तु की आवश्यकता है तो जल्दी से जल्दी उस उपकरण या वस्तु को उपलब्ध करना क्रय समिति की ज़िम्मेदारी है।
परिवहन समिति: प्रतियोगिता सही से और समय पर सम्पन्न हो जाये परिवहन समिति इसके लिये काफी हद तक जिम्मेदार होती है। टीमों को आवास स्थल तक पहुँचाने आवास स्थल से खेल मैदान तक लाने-ले जाने का कार्य इसी समिति का होता है।
भोजन तथा आवास समिति: प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को भोजन पहुँचाने की जिम्मेदारी इसी समिति की होती है। अगर आवास स्थल पर किसी वस्तु की आवश्यकता तो उस को उपलब्ध करना भी इसी की ज़िम्मेदारी है।
अधिकारियों के लिए समिति: अगर प्रतियोगिता के दौरान किसी अधिकारी को कोई तकलीफ होती है तो उसको दूर करना तथा अन्य अधिकारी की व्यवस्था करना इस समिति का कार्य होता है।
खेल मैदान व उपकरण समिति: प्रतियोगिता के दौरान इस समिति की विशेष ज़िम्मेदारी होती है। खेल मैदान में कोई कमी है या किसी उपकरण की आवश्यकता है तो उस को समय पर उपलब्ध कराना इस समिति की ज़िम्मेदारी है।
प्रतियोगिता कार्यक्रम समिति: प्रतियोगिता के दौरान अगर किसी टीम या अधिकारी को कार्यक्रम से सम्बन्धित कोई समस्या है तो इस समिति की जिम्मेदारी है उसे दूर करें।
सजावट तथा समारोह समिति: सजावट का कार्य प्रतियोगिता आरम्भ होने से पहले ही कर लिया जाता है फिर भी अगर कोई कमी रह जाती है तो यह समिति उसे दूर करती है।
प्राथमिक चिकित्सा समिति: प्रतियोगिता के दौरान अक्सर खिलाड़ियों को चोट लग जाती है। ऐसे समय पर चोट ग्रस्त खिलाड़ी को जल्दी से जल्दी प्राथमिक चिकित्सा देना और अगर चोट गम्भीर है तो तुरन्त अच्छे डॉक्टर के पास ले जाना इस समिति की मुख्य ज़िम्मेदारी हैं।
उद्घोषणा समिति: प्रतियोगिता के दौरान जैसा मंच संचालन होता है कार्यक्रम भी उसी के अनुसार होता है किसका मैच होना है, कौन सा इवेंट कब होना है उद्घोषणा समिति इसकी जानकारी देती है।
नॉक आउट के आधार पर 24 टीमों के लिए फिक्सचर तैयार कीजिए?
कुल मैच = कुल टीमों की संख्या - 1
= 24 - 1 = 23
कुल चक्र (Round) = 2 x 2 x 2 x 2 x 2
संख्या दो की पुनरावृति 5 चक्र खेले जाएंगे
वरिष्ठ अर्ध (उप्पेर) के टीमों संख्या
= कुल टीमों की संख्या /2
= 24/2 = 12
क्योंकि टीमें 16 से ज़्यादा हैं इसलिए टीमों को क्वार्टर में भी बाँटा जाएगा।
यदि शेषफल शून्य हो तो:
पहले क्वार्टर में टीमों की संख्या = भागफल (Q) = 6
दूसरे क्वार्टर में टीमों की संख्या = भागफल (Q) = 6
तीसरे क्वार्टर में टीमों की संख्या = भागफल (Q) = 6
चौथे क्वार्टर में टीमों की संख्या = भागफल (Q) = 6
= कुल बाई = 2 की अगली पावर - कुल टीमों की संख्या
= 32 - 24 = 08
वरिष्ठ अर्घ (Upper Half) में बाई की संख्या = 08/2 = 04
कनिष्ठ अर्घ (Lower Half) में बाई की संख्या = 08/2 = 04
संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता से आप क्या समझते है। विद्यार्थियों के लिए संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता क्यों महत्वपूर्ण है।
संस्थान्तर्गत (Interamural) प्रतियोगिता: संस्थान्तर्गत का अर्थ है संस्था के अर्न्तगत अर्थात् इसका अर्थ हैं संस्था की दीवारों या कैम्पस के अन्दर होने वाली क्रियाकलापे। ये क्रियाकलापे केवल संस्था या स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ही आयोजित की जाती है।
इन गतिविधियों में दूसरे विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी भाग नहीं ले सकता। वास्तव में संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता एक संस्थान के सभी विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए अभिप्रेरित करने वाले सर्वोत्तम साधनों में से एक है।
''प्रत्येक विद्यार्थी प्रत्येक खेल के लिए है तथा प्रत्येक खेल प्रत्येक विद्यार्थी के लिए है।' यह संस्थान्तर्गत का आदर्श वाक्यांश हो सकता है किन्तु इसमें कोई सन्देह नहीं है कि नियमित शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम विद्यार्थियों में अच्छी आदतों, कौशलों, ज्ञान व अन्य सामाजिक गुणों को विकसित कर रहे हैं।
संस्थान्तर्गत का महत्त्व: संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक होती है। निम्न बिन्दु इसके महत्त्व को प्रदशित करते हैं:
टीमों को सीड़िंग देते हुए नॉक आउट आधार पर टीमों का फिक्सचर तैयार कीजिए।
कुल मैच = कुल टीमों - 1
= 11 - 1 = 10
कुल चक्र (Q) = 2 x 2 x 2
2 की पुनराकृति 4 बार हुई हैं इसलिये 4 चक्र खेले जाएँगे
कुल बाई = अगली 2 पावर - (कुल टीमों की संख्या - कुल सीड़िंग वाली टीमों की संख्या)
= 16 - [11 -2]
= 16 - 9 = 7 Byes
वरिष्ठ अर्घ (Upper half) में बाई की संख्या
= (कुल बाई - 1)/2 = (7 - 1)/2 =3
वरिष्ठ अर्घ (Lower half) में बाई की संख्या
= (कुल बाई + 1)/2 = (7 + 1)/2 = 4
वरिष्ठ अर्घ में टीमों की संख्या
= (कुल बाई की संख्या - 1)/2
= (11 - 1)/2 = 10/2 = 5
कॉम्बीनेशन टूर्नामेंट क्या होते हैं? कांम्बीनेशन टूर्नामेंट के आधार पर 20 टीमों के लिये फिक्सचर तैयार कीजिए।
कॉम्बीनेशन टूर्नामेंट वे टूर्नामेंट होते है जिनमें शुरूआती चक्र किसी एक आधार पर तथा बाद के चक्र किसी और आधार पर करवाये जाते हैं।
फिक्सचर: विभिन्न संघ बनाइए तथा कोशिश कीजिए की उनमें टीमों की संख्या बराबर हो (20/4 = 5) टीमें हर संघ में रहेंगी।
कुल संघ की संख्या = 4
सभी संघों में टीमों की संख्या = 5
संघ A - 1, 2, 3, 4, 5
संघ B - 1, 2, 3, 4, 5
संघ C - 1, 2, 3, 4, 5
संघ D - 1, 2, 3, 4, 5
(i) नॉक आउट cum नॉक आउट:
(ii) नॉक आउट cum लीग:
(iii) लीग cum लीग:
(iv)
Sponsor Area
Sponsor Area