Sponsor Area

खेलों में योजना

Question
CBSEHHIPEH12036838

प्रतियोगिता की समाप्ति पर विभिन्न समितियों के कार्य बताइयें।

Solution

प्रतियोगिता के समाप्त होने पर विभिन्न समितियों के कार्य इस प्रकार हैं:

  1. प्रचार समिति: प्रतियोगिता के बाद प्रचार पर होने वाले खर्चे की जानकारी आयोजन समिति को देना। यह मीडिया को रिर्पोट भेजता है।
  2. क्रय समिति: उपकरणों और वस्तुओं के खर्च की जानकारी आयोजन समिति को देना।
  3. वित्तीय समिति: प्रतियोगिता में कुल आय व्यय का लेखा जोखा तैयार करना तथा बजट से समीक्षा करना।
  4. परिवहन समिति: प्रतियोगिता के बाद सभी जानकारी उपलब्ध करायें।
  5. भोजन तथा आवास समिति: आवास स्थल पर अगर कोई नुकसान हुआ है तो उसे ठीक कराना और सभी जानकारी आयोजन समिति को देना।
  6. अधिकारियों के लिये समिति: प्रतियोगिता के बाद सभी अधिकारियों को उनका मानदेय और धन्यवाद पत्र देना।
  7. खेल मैदान व उपकरण समिति: प्रतियोगिता के बाद यह समिति प्रयोग में लाए गये। सभी उपकरण प्रबन्धन समिति को उपलब्ध कराएगी तथा मैदान पर अगर कोई नुकसान हुआ है तो उसे सही कराने की जिम्मेदारी भी इसी समिति की होती है।
  8. प्रतियोगिता कार्यक्रम समिति: सभी टीमों को प्रमाण-पत्र देना, सारे रिकॉर्ड तैयार करना प्रतियोगिता में आयी हुई सभी टीमों से सम्बन्धित जानकारी आयोजन समिति को देना समिति का कार्य होता है।
  9. प्राथमिक चिकित्सा समिति: प्राथमिक चिकित्सा से सम्बन्धित सभी समान तथा जानकारी आयोजन समिति को देना।
  10. पुरस्कार वितरण समिति: सजावट तथा समारोह समिति के साथ मिलकर सभी जानकारी और समान आयोजन समिति को देना।
  11. आयोजन प्रबंधन समिति: सभी समितियों से रिर्पोट लेकर उस पर विचार-विर्मश करना तथा सभी जानकारी और रिर्पोट तथा रिकॉर्ड प्रशासनिक निर्देशक को उपलब्ध कराना इस समिति का प्रमुख कार्य होता है।

Sponsor Area