Sponsor Area

खेलों में योजना

Question
CBSEHHIPEH12036852

संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता से आप क्या समझते है। विद्यार्थियों के लिए संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता क्यों महत्वपूर्ण है।

Solution

संस्थान्तर्गत (Interamural) प्रतियोगिता: संस्थान्तर्गत का अर्थ है संस्था के अर्न्तगत अर्थात् इसका अर्थ हैं संस्था की दीवारों या कैम्पस के अन्दर होने वाली क्रियाकलापे। ये क्रियाकलापे केवल संस्था या स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ही आयोजित की जाती है।
इन गतिविधियों में दूसरे विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी भाग नहीं ले सकता। वास्तव में संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता एक संस्थान के सभी विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए अभिप्रेरित करने वाले सर्वोत्तम साधनों में से एक है।
''प्रत्येक विद्यार्थी प्रत्येक खेल के लिए है तथा प्रत्येक खेल प्रत्येक विद्यार्थी के लिए है।' यह संस्थान्तर्गत का आदर्श वाक्यांश हो सकता है किन्तु इसमें कोई सन्देह नहीं है कि नियमित शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम विद्यार्थियों में अच्छी आदतों, कौशलों, ज्ञान व अन्य सामाजिक गुणों को विकसित कर रहे हैं।

संस्थान्तर्गत का महत्त्व: संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक होती है। निम्न बिन्दु इसके महत्त्व को प्रदशित करते हैं:

  1. विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व सामाजिक विकास के लिए संस्थान्तर्गत (इन्ट्राम्यूरल्स) अतिआवश्यक है।
  2. ये कार्यक्रम विद्यार्थियों के आचरिक व नैतिक मूल्यों पर भी बल देते है।
  3. संस्थान्तर्गत प्रतियोगिताएँ बच्चों के स्वास्थ्य के विकास के लिए आवश्यक है।
  4. ये कार्यक्रम बच्चों की लड़ाकू प्रवृत्ति को शान्त करने के लिए भी जरूरी है।
  5. ये कार्यक्रम बच्चों को तरोताज़ा रखते है तथा उन्हें चुस्त (Agile) बनाते है।
  6. संस्थान्तर्गत प्रतियोगिताएँ बच्चों को अधिक से अधिक मनोरजंन प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के प्रचुर अवसर प्रदान करते है।
  7. विद्यार्थियों में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के लिए भी आवश्यक होते है।

Sponsor Area