Sponsor Area

खेलों में योजना

Question
CBSEHHIPEH12036847

प्रतियोगिता आयोजन की विभिन्न समितियों के प्रतियोगिता से पूर्व के कार्यो का वर्णन कीजिए।

Solution

खेल प्रतियोगिता के सफल एवं सहज आयोजन के लिये विभिन्न समितियों को प्रतियोगिता से पूर्व निम्न कार्यो का विशेष ध्यान रखना होता है:

आयोजन/प्रबंधन समिति: यह समिति खेल प्रतियोगिता के आयोजन तथा संचालन से सबंधित सभी गतिविधियों के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार होती है। यह समिति लगभग एक माह पूर्व विभिन्न समितियाँ का गठन करती है और उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करती है।

प्रचार समिति: किसी भी प्रतियोगिता से 3 से 4 हफ्ते पहले इस समिति का कार्य होता है। प्रतियोगिता की तिथि, स्थान प्रतियोगिता के कार्यक्रम के विषय में सूचना प्रसारित करें।

क्रय समिति: प्रतियोगिता को सफल बनानेमें इस समिति का मुख्य कार्य होता है। प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली वस्तुओं तथा उपकरणों को प्रतियोगिता से पहले खरीद लेना चाहिये तथा उनका निरिक्षण कर लेना चाहिये।

खेल मैदान व उपकरण समिति: यह समिति खेल प्रतियोगिता के लिये मैदान को तैयार करती है प्रतियोगिता से लगभग 2 दिन पहले मैदान तैयार हो जाने चाहियें।

प्रतियोगिता कार्यक्रम समिति: किसी भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये ये समिति काफी हद तक जिम्मेदार होती है। टीमों की संख्या, फिक्सचर आदि तैयार करके सभी को उपलब्धा कराना ताकि सभी समिति अपना कार्य सही ढंग से कर सकें।

सजावट तथा समारोह समिति: प्रतियोगिता से पूर्व यह समिति निश्चित करती है कि उसे कहाँ पर कितनी जैसे मैदान, स्टेडियम, मंच पर सजावट की आवश्यकता है।

प्राथमिक चिकित्सा समिति: प्रतियोगिता के समय चोट लगने पर जिस समान की आवश्यकता होती है।प्रतियोगिता से पहले उस समान की व्यवस्था करना इस समिति का पहला कार्य होता है।

वित्तीय समिति: यह समिति प्रतियोगिता से पूर्व सभी प्रकार के व्यय का लेखा जोखा तैयार करके बजट बना लेती है कि प्रतियोगिता में किस प्रकार खर्चा करना है।

परिवहन समिति: प्रतियोगिता के दौरान किस प्रकार के परिवहन की और कितनी मात्रा में आवश्यकता होगी यह समिति इस की रूप रेखा बनाती है।

भोजन तथा आवास समिति: यह समिति प्रतियोगिता पहले सुनिश्चत करती है कि टीमों को कहाँ ठहराना है। खाने की व्यवस्था कहाँ करनी और कितनी लोगों की करनी है। लड़के व लड़कियों के रहने की व्यवस्था अलग-अलग करनी होती है। सुरक्षा का भी ध्यान रखना इस समिति का कार्य है।

अधिकारियों के लिये समिति: प्रतियोगिता से पहले अम्पार्यस, रफेरीज, रिकॉर्ड्र्स व लैप स्कोरर्स आदि का चयन करती है तथा उनकी सहमति सुनिश्चित करती है।

Sponsor Area