सिल्वर वैडिंग
पाठ में ‘जो हुआ होगा’ वाक्य की कितनी अर्थ छवियाँ आप खोज सकते/सकती हैं?
किशनदा पुरानी पीढ़ी के प्रतिनिधि पात्र हैं। उनका जीवन उस पीढी से संबंधित मूल्यों एवं सिद्धांतों का प्रतीक है। किशनदा भी बदलते समय के साथ बदल नहीं पाये थे। उन्होंने शहर में अपना मकान नहीं बनवाया था। कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद वे अपने गाँव रहने चले गये थे। गाँव में कुछ दिनों के बाद ही वह मर गये। मरने से पहले उन्हें किसी तरह की बीमारी नही हुई थी। यशोधर के पूछने पर यह जवाब मिला कि “जो हुआ होगा” उसी से मर गये। इस वाक्य की अनेक छवियाँ बनती हैं, जो इस प्रकार हो सकती हैं:
1. पहला अर्थ तो खुद कहानीकार ने स्पष्ट किया है कि “पता नहीं, क्या हुआ।”
2. दूसरा अर्थ किशनदा की हताशा को अभिव्यक्त करता है। जीवन के अंतिम चरण में अपने पास किसी को न पाकर किशनदा मानसिक रूप से टूट गये होंगे। उनके मन में जीने के प्रति इच्छा खत्म हो गयी होगी। इस तरह धीरे-धीरे वह मृत्यु के करीब पहुँच गये होंगे।
3. ‘जो हुआ होगा’ वाक्य से किशनदा के प्रति लोगों की मानसिकता भी उभरती है। उनके जैसे व्यक्तित्व का उनके समाज में कोई महत्त्व नहीं था। उनका मर जाना भी कोई बहुत बड़ी घटना के रूप में नहीं लिया गया। यह जानने की कोशिश नहीं हुयी कि बिना बीमारी के किशनदा क्यों मर गये।
Sponsor Area
‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी के कथ्य का विश्लेषण कीजिए।
चड्ढा यशोधर बाबू से क्या दुर्व्यवहार करता है?
यशोधर के स्वभाव कों सिल्वर वैडिंग’ पाठ के आधार पर बताइए।
अथवा
सिल्वर वैडिंग कहानी के आधार पर यशोधर बाबू के स्वभाव की किन्हीं तीन विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
यशोधर बाबू समय के साथ चल सकने में असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?
अथवा
‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी के आधार पर बताइए कि यशोधर बाबू समय के अनुसार क्यों नहीं चल सके।
‘सिल्वर वैडिंग’ के कथानायक यशोधर बाबू एक आदर्श व्यक्ति हैं और नई पीढ़ी द्वारा उनके विचारों को अपनाना ही उचित है’ -इस कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्क दीजिए।
“सिल्वरवेडिंग” कहानी के आधार पर पीढ़ियों के अंतराल के कारणों पर प्रकाश डालिए। क्या इस अंतराल को कुछ पाटा जा सकता है? कैसे? स्पष्ट कीजिए।
यशोधर बाबू के व्यक्तित्व तीन विशेषताओं पर सोदाहरण प्रकाश डालिए।
‘सिल्वर वैडिंग’ में यशोधर बाबू एक ओर जहाँ बच्चों की तरक्की से खुश होते हैं, वहीं कुछ ‘समहाउ इंप्रॉपर’ भी अनुभव करते हैं। ऐसा क्यों?
‘सिलवर वैडिंग’ के आधार पर सेक्शन आफिसर वाईडी. पंत और उनके सहयोगी कर्मचारियों के परस्पर संबंधों पर टिप्पणी कीजिए।
Sponsor Area
Sponsor Area